ePaper

बाबा मुख्यमंत्री के राज में इनामी माफिया क्रिकेट खेल रहा है, पुलिस कप्तान पिच बना रहे हैं- अखिलेश यादव

Updated at : 15 Feb 2022 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा मुख्यमंत्री के राज में इनामी माफिया क्रिकेट खेल रहा है, पुलिस कप्तान पिच बना रहे हैं- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री के राज में 25 हजार का इनामी माफिया क्रिकेट खेल रहा है और उस जिले का पुलिस कप्तान उसके लिए पिच बना रहा है. यह कैसी कानून व्यवस्था है?

विज्ञापन
undefined

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को उन्नाव में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री के राज में 25 हजार का इनामी माफिया क्रिकेट खेल रहा है और उस जिले का पुलिस कप्तान उसके लिए पिच बना रहा है.

undefined

अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उन्नाव के लोग सभी 6 सीटें जिताकर समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जाति जनगणना, पिछड़ों की गिनती और दलितों की गिनती इसलिए नहीं कराना चाहते क्योंकि यह सिर्फ कागजों पर पिछड़े हैं.

undefined

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग कहते थे कि गर्मी निकाल देंगे, उनके समर्थक पहले ही चरण में ठंडे पड़ गए हैं. दूसरे चरण में जिस तरह का वोट पड़ा है, उनके कार्यकर्ता सुन्न हो गए हैं. जब उन्नाव के लोग वोट डालेंगे तो यहां पर भाजपा का खाता नहीं खुलेगा, शून्य हो जाएगा.

undefined

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग जाति जनगणना, पिछड़ों की गिनती और दलितों की गिनती इसलिए नहीं कराना चाहते क्योंकि यह सिर्फ कागजों पर पिछड़े हैं.

undefined

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग जातियों को लेकर झगड़ा लगा देते हैं. इसलिए सपा ने तय किया है कि सरकार बनते ही तीन महीने के अंदर जाति जनगणना कराएंगे, जिससे आबादी के हिसाब से सबको सबका हक मिल जाए.

undefined

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री का प्रिय जानवर टक्कर मारकर लोगों की जान ले रहा है. सपा ने तय किया है अगर सांड की टक्कर से किसी की जान जाएगी तो उसके परिवार की 5 लाख रुपये देकर मदद दी जाएगी.

undefined

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था ठीक नहीं थी. उन्नाव से ज्यादा इसको कौन जान सकता है? हमारे बाबा मुख्यमंत्री बलात्कार के आरोपी से अपने कार्यालय में मिलते थे. क्या ये कानून व्यवस्था सही करेंगे?

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola