PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आ सकती है 14वीं किस्त, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

Published by : Shweta Pandey Updated At : 03 Jul 2023 7:38 AM

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. किसान पिछले कुछ महीने से प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत आने वाली 14वीं किस्त 2023 का इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं कब तक आएगी 14वीं किस्त. आवेदन प्रक्रिया क्या है.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपए देती है. हालांकि 13वीं किस्त आने के बाद से 14वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. पिछले कुछ महीने से किसान प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत आने वाली 14वीं किस्त 2023 का इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं कब तक आएगी 14वीं किस्त. आवेदन प्रक्रिया क्या है.

कब आएगी 14वीं किस्त

पिछले 4 महीने से किसान 14वीं किस्स का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच नया अपडेट सामने आया है. जिसमें बताया गया है कि पीएम किसान योजना की 14वीं किस्‍त जल्‍द आने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 14वीं किस्त इसी महीने 15 जुलाई 2023 से पहले कभी भी आ सकती है. . हालांकि अभी तक इसे लेकर सरकार की ओर से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

Also Read: Bhoot: भूलकर भी इन जगहों से मत गुजरना, वरना भूत आपका पीछा कभी नहीं छोड़ेंगे
14वीं किस्त के लिए आवेदन कैसे करें

पीएम किसान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2023) गरीब किसानों के लिए हैं. अगर आप पीएम किसान योगने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए. यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें. इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola