ePaper

PM किसान सम्मान निधि को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, इस दिन आएगी 14वीं किस्त, जानिए पूरी डिटेल

Updated at : 15 Jul 2023 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
PM किसान सम्मान निधि को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, इस दिन आएगी 14वीं किस्त, जानिए पूरी डिटेल

PM Kisan Yojana 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है. सम्मान निधि को किसानों के खाते में भेजने की तिथि निर्धारित हो गई है. आइए जानते हैं कब तक आएगी 14वीं किस्त.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है. पीएम किसान की 14वीं किस्त को लेकर किसान काफी लंब समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब इंतजार करने की जरुरत नहीं है.  सम्मान निधि को किसानों के खाते में भेजने की तिथि निर्धारित हो गई है. उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 20 लाख पात्रों को राशि जुलाई में जारी की जाएगी. जो किसानों के बैंक खातों में मिलेगी. आइए जानते हैं कब तक आएगी 14वीं किस्त.

15 जुलाई के बाद आएगी 14वीं किस्त

किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा 15 जुलाई के बाद आएगा. हालांकि अभी इसका कोई आधिकारिक ऐलाना नहीं किया गया है. लेकिन सूत्रों की माने तो बहुत जल्द 14वीं किस्त आ सकती है.

पीएम किसान निधि योजना की शुरुआत

बताते चलें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई. प्रदेश में करीब 2 करोड़ 63 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था. इनमें से तमाम किसानों को योजना की पहली, दूसरी, तीसरी किस्तों का लाभ भी मिला. लेकिन जब पात्रों को जांच शुरू हुई तो इनमें से हजारों किसान सरकारी नौकरी वाले और आयकरदाता पाए गए. इसके अलावा कई अन्य कारणों से यह किसान अपात्र घोषित कर दिए गए. अब एक बार फिर से योजना की पात्रता तय करने के लिए किसानों की ई केवाईसी करवाई जा रही है. साथ ही उनके भू-अभिलेखों का सत्यापन करवाया जा रहा है. उनके बैंक खातों को भी आधार कार्ड से लिंक करवाया जा रहा है.

Also Read: PM Kisan 14 Installment Date: इस महीने आ सकती है पीएम किसान की 14वीं किस्त ? आया यह अपडेट
कैसे करें आवेदन

पीएम किसान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2023) गरीब किसानों के लिए हैं. अगर आप पीएम किसान योगने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए. यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें. इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola