31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Train Cancel: गोरखपुर एक्सप्रेस सहित एनईआर ने कई ट्रेन कर दी कैंसिल, परेशानी से बचना है तो देखें सूची

एनईआर ने बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों को निरस्त किया है. साथ ही कई का मार्ग परिवर्तन किया गया है. वहीं कई ट्रेनों को रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट आरिजिनेशन किया गया है.

Lucknow: पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के लखनऊ मंडल पर बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों को निरस्त किया है. साथ ही कई का मार्ग परिवर्तन किया गया है. वहीं कई ट्रेनों को रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट आरिजिनेशन किया गया है. यह बदलाव 7 से 15 अक्टूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक, 16 से 19 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य, 19 अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण किया गया है.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि रेलगाड़ियों के रूट के अन्य ठहरावों और समय-सारणी की जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नं. 139 डायल करें . या फिर रेलगाड़ी पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in देखें.

इन ट्रेनों का हुआ निरस्तीकरण

  • कटिहार से 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 05734 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

  • अमृतसर से 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 05733 अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

  • गोरखपुर से 14 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • लखनऊ जं. से 14 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • छपरा कचहरी से 15 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • गोमतीनगर से 16 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • नकहा जंगल से 13 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • गोमतीनगर से 14 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस भी निरस्त

  • जयनगर से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • अमृतसर से 23 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • ग्वालियर से 11 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • बरौनी से 12 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • गोरखपुर से 15 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • मैलानी से 16 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • ऐशबाग से 16 एवं 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • गोरखपुर से 17 एवं 19 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • अमृतसर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • सहरसा से 19 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • ग्वालियर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • बलरामपुर से 19 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Also Read: UP Cabinet News: सरकारी डॉक्टर 65 वर्ष में होंगे रिटायर, यूपी कैबिनेट ने कुल 19 प्रस्तावों की दी मंजूरी
कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

  • कटिहार से 13 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी।

  • अमृतसर से 14 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी।

  • गोरखपुर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी एवं यह गाड़ी गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी तथा इस गाड़ी का खलीलाबाद, बस्ती एवं मनकापुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है।

  • गोरखपुर से 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी एवं यह गाड़ी गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी तथा इस गाड़ी का खलीलाबाद, बस्ती एवं मनकापुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा ।

  • मुजफ्फरपुर से 16 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी।

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 16 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी।

  • नई दिल्ली से 17 एवं 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

  • दरभंगा से 14, 17 एवं 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12565 दरभंगा – नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज- कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

  • ओखा से 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी।

  • पनवेल से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर-बस्ती के रास्ते चलायी जायेगी।

  • पुणे से 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी।

  • जम्मूतवी से 17 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी।

  • यशवन्तपुर से 16 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12592 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी।

  • छपरा से 11 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी।

  • मथुरा से 11 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी।

गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस की रि-शिड्यूलिंग

  • 13 अक्टूबर, 2023 को एर्नाकुलम से 03 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

  • कोचुवेली से 10 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस कोचुवेली से 01 घंटा 45 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी एवं 11 अक्टूबर, 2023 को कोचुवेली से 03 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

  • पनवेल से 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस पनवेल से 02 घंटे रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

  • गोरखपुर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

  • गोरखपुर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 01 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

  • हावड़ा से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस हावड़ा से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

  • लालगढ़ से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 01 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

  • गोरखपुर से 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

  • दरभंगा से 14 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 22551 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 3 घंटा 15 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी ।

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमती नगर में यात्रा समाप्त करेगी

  • अहमदाबाद से 12 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी।

  • गोरखपुर से 16 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलायी जायेगी।

  • बरौनी से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस गोण्डा में यात्रा समाप्त करेगी।

  • लखनऊ जं. से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस गोण्डा से चलायी जायेगी।

  • हैदराबाद से 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी।

  • गोरखपुर से 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी गोमतीनगर से चलायी जायेगी।

Also Read: UP News: सीएम योगी ने 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र दिये, बोले-रोजगार सृजन का गंतव्य बनकर यूपी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें