ePaper

मुलायम सिंह यादव को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई उमड़ा, अखिलेश यादव-डिंपल ने किया हवन

Updated at : 10 Oct 2023 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई उमड़ा, अखिलेश यादव-डिंपल ने किया हवन

मुलायम सिंह यादव को पहली पुण्यतिथि पर सैफई में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव समाजवाद का प्रेरणापुंज बतया. कहा कि नेताजी न्याय और बराबरी के पक्षधर थे. वह हर मजदूर, दलित, वंचित, शोषित की मुखर आवाज थे, उनके विचारों का प्रकाशपुंज हमेशा हमें आलोकित करता है.

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं सैफई में उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी. अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जो बसते हैं दिल में लोगों के वो जाकर भी कहीं न जाते हैं आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि.’

undefined

अखिलेश यादव ने नेताजी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों का हाथ जोड़कर आभार जताया.

undefined

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस मौके पर रामगोपाल सिंह यादव अन्य नेता और सैफई परिवार के सदस्य मौजूद थे. रामगोपाल यादव ने कहा कि आज जिस तरह का आतंक फैला हुआ है सभी नेता जी को याद कर रहे हैं, हम सभी नेता जी को याद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नेता जी की नीतियों पर चलकर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी और उससे लड़ेगी. कमजोर और वंचितों को नेता जी के विचारों और संघर्षों ने सत्ता तक पहुंचाया.

undefined

सपा की ओर इस मौके पर मुलायम सिंह यादव को समाजवाद का प्रेरणापुंज बताया गया. पार्टी ने कहा कि नेताजी न्याय और बराबरी के पक्षधर थे. वह हर मजदूर, दलित, वंचित, शोषित की मुखर आवाज थे, उनके विचारों का प्रकाशपुंज हमेशा हमें आलोकित करता है.

undefined

अपने नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी. इनमें बुजुर्गों से लेकर युवा शामिल थे.

undefined

सैफई के हर घर से मुलायम सिंह यादव का बेहद आम्तीय रिश्ता था. वह लोगों को नाम से पुकारते ​थे और मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री बनने के बाद भी उनका वही अंदाज था, इसलिए उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई.

undefined

सपा नेताओं ने कहा कि महान व्यक्तित्व, सरल ह्रदय और जमीन से सदा जुड़े रहे धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. हम हमेशा आपके दिखाए मार्ग पर चलते रहेंगे.

undefined

8

undefined

इस मौके पर सैफई में हवन कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, डिंपल यादव आदि शामिल हुए.

undefined

सैफई कुनबे ने मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर पितृपक्ष के मौके पर उनकी आत्मा शांति के लिए हवन किया.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola