Mukhtar Ansari Death: बांदा जेल के अधीक्षक को जान से मारने की धमकी, सीयूजी नंबर पर की गई कॉल

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Death) की गुरुवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम के बाद शु्क्रवार देर रात गाजीपुर (Ghazipur News) पैतृक आवास लाया गया था. शनिवार को उसे दफनाया गया थ.

विज्ञापन

लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत (Mukhtar Ansari Death) के बाद बांदा मंडलीय कारागार (Banda Jail) के सीनियर सुपरिटेंडेंट जेल को जान से मारने की धमकी दी गई है. ये धमकी उन्हें मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसी दिन दी गई थी. लेकिन इसकी जानकारी सोमवार को सामने आई है. सीनियर सुपरिटेंडेंट जेल वीरेश राज शर्मा के सीयूजी मोबाइल फोन नंबर पर 14 सेकेंड की कॉल पर ये धमकी दी गई. गुरुवार आधी रात लगभग 1.37 बजे एक नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल करके मारने की धमकी दी. रविवार को इस मामले में बांदा कोतवाली एफआईआर दर्ज करायी गई है.

विज्ञापन

14 सेकेंड की थी कॉल
बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच. इसके बाद जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने पुलिस के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी. उधर इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से धमकी दी गई है, उसे ट्रेस किया जा रहा है. नंबर की जानकारी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

गुरुवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में हुई थी मौत
गौरतलब है कि माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Death) की गुरुवार 28 मार्च को बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी. मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया था. पोस्टमार्टम के बाद शु्क्रवार 29 मार्च की देर रात लगभग 1.15 बजे उसका शव पैतृक आवास पहुंचा था. शनिवार 30 मार्च को मुख्तार को कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया था. मुख्तार का परिवार लगातार जेल प्रशासन पर धीमा जहर देकर मारने का आरोप लगा रहा था. अब फोन कॉल से धमकी देने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. रविवार को एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी मुख्तार को श्रद्धांजलि देने गाजीपुर पहुंचे थे. सोमवार को सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने भी गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार अंसरी को श्रद्धांजलि दी.

Also Read: मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे नेता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola