Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर पहुंचा, आज होगा सुपुर्द ए खाक

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

Mukhtar Ansari latest news

बांदा जेल में सजा काट रहे मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Death) को तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई थी. शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ. इसके बाद शव को परवारीजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Death) का शव शुक्रवार रात लगभग 1.15 बजे गाजीपुर (Ghazipur News) मुहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक आवास फाटक पहुंच गया. शुक्रवार को शव वाहन से बांदा मेडिकल कॉलेज से शाम लगभग 4.45 बजे मुख्तार का शव लेकर परिवारीजन रवाना हुए थे. बांदा से गाजीपुर पहुंचने में मुख्तार के परिवार को लगभग साढ़े आठ घंटे लगे. शनिवार 30 मार्च को सुबह 10 बजे नमाज ए जनाजा पढ़ी जाएगी. इसके बाद कालीबाग कब्रिस्तान में उसे दफनाया जाएगा. जिसकी तैयारी पहले ही हो चुकी है. बताया जा रहा है कि घर के बार सैकड़ों लोग मुख्तार के शव के आने का इंतजार कर रहे थे. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था.

विज्ञापन

पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था
माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Death) का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों के पैनल से कराया गया था. इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की गई थी. कई घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिवार को सौंपा गया. शव को गाजीपुर (Ghazipur News) रवाना करने से पहले उमर अंसारी ने डीएम बांदा से एम्स दिल्ली की टीम से पोस्टमार्टम कराने के मामले को लेकर भी बात की. लेकिन इस पर फैसला नहीं हो पाया. इसके बाद शाम लगभग पौने पांच बजे मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया गया था.

माता-पिता के पास दफनाया जाएगा मुख्तार
बताया जा रहा है कि कालीबाग के जिस कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Death) को दफनाया जाएगा, वहां उनके पिता सुबहानअल्लाह और मां सहित कई पूर्वजों की भी कब्र है. मुख्तार की कब्र माता-पिता के नजदीक ही बनाई गई है. उनके भतीजे शोहेब अंसारी की मौजूदगी में तीन मजदूरों ने कब्र को खोदा. कालीबाग कब्रिस्तान मुख्तार अंसारी के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है.

Also Read: मुख्तार अंसारी ने 80 के दशक में अपराध की दुनिया में की थी एंट्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola