माफिया अतीक अहमद जेल में लगाएगा झाडू़ और धोएगा भैंस, मिलेंगे 25 रुपये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Apr 2023 6:50 AM
साबरमती जेल में सजा काट रहे अतीक अहमद को झाडू़ लगाना होगा और साथ में बढ़ई का काम भी करना होगा. इतना ही नहीं उसे खेती करनी होगी और भैंसों को नहलाना होगा, साथ ही मवेशियों का ध्यान रखने का काम भी करना होगा.
प्रयागराज : उमेश पाल अपहरण मामले में यूपी का पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद अब जेल में सजा काट रहा है. अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण के केस में उम्रकैद की सजा सुनाई हुई है. इस मामले की सुनवाई के लिए उसे गुजरात के साबरमती जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया था और सजा मिलने के बाद उसे दुबारा साबरमती जेल पहुंचा दिया गया है. कभी आतंक का पर्याय रहा यूपी का माफिया अतीक अहमद अब जेल में कैदी नंबर 17052 के रूप में जाना जा रहा है और अब उसे सजा के मुताबिक जेल के काम भी करने पड़ रहे हैं.
साबरमती जेल में सजा काट रहे अतीक अहमद को झाडू़ लगाना होगा और साथ में बढ़ई का काम भी करना होगा. इतना ही नहीं उसे खेती करनी होगी और भैंसों को नहलाना होगा, साथ ही मवेशियों का ध्यान रखने का काम भी करना होगा. उन्हें चारा भी खिलाना होगा और उनकी साफ- सफाई भी करनी होगी, जिसके एवज में उसे 25 रुपये दिए जाएंगे. अतीक अहमद को कैदियों वाले दो जोड़ी कपड़े दिए गए हैं, जिसमें उसका पसंदीदा सफेद कुर्ता, पैजामा टोपी और गमछा दिया गया है. अतीक अहमद का बैंक अकाउंट भी खोल दिया है, जिसमें उसे दिहाड़ी के तौर पर मिलने वाले 25 रुपये जमा कराए जाएंगे. रोजाना अतीक के जेल में काम करने के बदले उसे मिले उसके पैसे खाते में जमा कर दिए जाएंगे. बता दें कि जेल में इस माफिया डॉन को अकुशल कारीगर की श्रेणी में रखा गया है. उसे अगर कुशल श्रेणी में रखा जाता तो उसे रोजाना की 40 रुपये दिहाड़ी दी जाती.
कभी अय्याशी और आराम की जिंदगी जीने वाले अतीक अहमद को अब जेल का खाना खाना पड़ रहा है. अतीक को खाने में रोटी, दाल और चावल के साथ सब्जी दी जा रही है. अतीक अहमद की बैरक बदलकर उसे सजायाफ्ता कैदियों के पक्के बैरेक में शिफ्ट कर दिया गया है. इस तरह से अब उसे पक्का कैदी कहा जाएगा. आपको बता दें कि उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. जिसमें उसके भाई अशरफ को दोषमुक्त करार दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










