ePaper

UP News: कानपुर के हारामऊ गांव में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Updated at : 12 Mar 2023 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: कानपुर के हारामऊ गांव में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

आग की इस घटना में सतीश ( 30 वर्ष ) और उसकी पत्नी काजल (26 वर्ष) के अलावा दो बेटे सनी (6 वर्ष), संदीप (5 वर्ष) और बेटी गुड़िया (3 वर्ष) की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

लखनऊ. कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव में बंजारा बस्ती में बड़ा हादसा हो गया. शनिवार देर रात को डेरा की एक झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोग की मौत हो गयी. झोपड़ी में सो रहे इस परिवार को जान बचाने का भी मौका नहीं मिला. हादसा उस समय हुआ जब परिवार गहरी नींद सो रहा था. नींद में होने के कारण आग की तपिश महसूस नहीं हुई. बिस्तरों तक लपटें पहुंच गयी चीखपुकार मची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति राहत और बचाव कार्य के लिये घटनास्थल पर बल के साथ पहुंच गये हैं. शार्ट सर्किट से झोंपड़ी में आग लगने की भी संभावना जतायी जा रही है.

मिट्टी-पानी से भरी बाल्टियां से भी आग काबू में नहीं  हुई

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बाल्टी आदि से पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया. आग इतनी भीषण थी कि धूल मिट्टी और पानी से भरी बाल्टियां उड़ेले जाने के बाद भी काबू में नहीं आ रही थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. अंदर का दृश्य बड़ा ही खौफनाक था. लगभग पूरी तरह जल चुकी पांच लाशें पड़ी थीं. घर में रखा हर सामान जल चुका था. आग की इस घटना में सतीश ( 30 वर्ष ) और उसकी पत्नी काजल (26 वर्ष) के अलावा दो बेटे सनी (6 वर्ष), संदीप (5 वर्ष) और बेटी गुड़िया (3 वर्ष) की मौत हो गयी है.

जांच में फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली

एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना को लेकी मीडिया से बात की. उनका कहना था कि झोपड़ी में कैसे आग लगी इसकी जांच के लिये फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है. पुलिस के अन्य अधिकारी भी जांच कर रहे हैं. बचाव कार्य में जुटे पड़ोसी आदि के बयान भी दर्ज किए गए हैं.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola