Lucknow Metro: कई सालों से अटका पड़ा है मेट्रो विस्तार काम, जानें ना हो पाने की वजह

Published by : Sandeep kumar Updated At : 06 Oct 2023 12:28 PM

विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो पिछले पांच साल से जहां की तहां अटकी हुई है. विस्तार न हो पाने से शहर में यातायात की समस्या जटिल होती जा रही है. यहां जानें आखिर क्यों नहीं हो पा रहा लखनऊ मेट्रो का विस्तार.

विज्ञापन
undefined

राजधानी लखनऊ में मेट्रो पिछले पांच साल से जहां की तहां अटकी हुई है. मेट्रो का विस्तार न हो पाने से शहर में यातायात की समस्या जटिल होती जा रही है. मेट्रो विस्तार में जहां वित्तीय प्रबंधन रोड़ा बना हुआ है.

undefined

वहीं अखिलेश सरकार द्वारा डीपीआर को मंजूरी देने में हुई चूक को भी एक वजह बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि अगर कानपुर की तरह लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के भी दोनों कॉरिडोर को एक साथ मंजूरी दे देनी चाहिए थी.

undefined

अगर ऐसा हुआ तो पहले कॉरिडोर (रेड लाइन ) का काम समाप्त होने के साथ ही दूसरे कॉरिडोर (ब्लू लाइन) का भी काम शुरू हो गया होता. ऐसा करके मेट्रो सेवा को जहां घाटे से उबारा जा सकता था, वहीं शहर के यातायात की समस्या से भी निजात मिल सकता था.

undefined

जानकारी के मुताबिक मेट्रो के विस्तार में सबसे बड़ी अड़चन परियोजना पर आने वाला खर्च और मेट्रो से होने वाली आय में भारी अंतर है. यूपीएमआरसी के लिए विश्व बैंक के लोन की किस्तें चुका पाना भी मुश्किल हो गया है.

undefined

मेट्रो पर सैकड़ों करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है. लखनऊ में मेट्रो के घाटे में पहुंचने का बड़ा कारण रूट का विस्तार नहीं होना है. यूपीएमआरसी ने दूसरे चरण का डीपीआर तैयार करके पिछले साल 9 सितंबर को ही आवास विभाग को भेज दिया था. इसमें परियोजना की बढ़ी लागत 4264 करोड़ प्रस्तावित की गई थी.

undefined

जबकि 2017 में यह 3789 करोड़ थी. छह साल में लागत में 475.286 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई है, इसलिए वित्त विभाग के स्तर पर इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है. इस वजह से ब्ल्यू लाइन (पूरब-पश्चिम कॉरिडोर) का काम शुरू नहीं हो पा रहा है.

undefined

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दूसरे चरण का काम भी पूरा हो जाए और चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो दौड़ने लगे तो इस रूट पर बड़ी संख्या में यात्री मिल सकते हैं. इससे मेट्रो पर सैकड़ों करोड़ रुपये का जो कर्ज है उससे उबरा जा सकता है.

undefined
इन 7 नए रूटों का अटका हुआ है काम
  • जानकीपुरम से मुंशी पुलिया (6.5 किमी.)

  • आईआईएम से राजाजीपुरम (21.5 किमी.)

  • चारबाग से पीजीआई (11 किमी.)

  • इंदिरानगर से इकाना स्टेडियम (8.7 किमी.)

undefined
  • इकाना स्टेडियम से सीसीएस हवाई अड्डा (19.6 किमी.)

  • सचिवालय से चक गंजरिया सिटी (12 किमी.)

  • आईआईएम से अमौसी (13 किमी.)

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola