UP Chunav 2022: गंगा किनारे बसे हसनपुर में किसकी लहर, क्या पिछला रिजल्ट दोहराने जा रहे वोटर्स?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2022 8:28 PM

विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सपा के कमाल अख्तर को 27 हजार से ज्यादा वोटों के मार्जिन से हराया था. भाजपा के महेंद्र सिंह खड़गवंशी को कुल 111,269 वोट मिले थे.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: गंगा किनारे बसा हसनपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आता है. इस सीट से भाजपा के महेंद्र सिंह खड़वंशी विधायक हैं. इस सीट पर पहले सपा और बसपा के बीच मुकाबला रहता था. हसनपुर को कृषि क्षेत्र, उत्पादन मंडी, चीनी मिलों की धरती कहा जाता है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में यहां दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होने जा रहा है.

2017 में पहली बार खिला था कमल

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सपा के कमाल अख्तर को 27 हजार से ज्यादा वोटों के मार्जिन से हराया था. भाजपा के महेंद्र सिंह खड़गवंशी को कुल 111,269 वोट मिले थे. सपा प्रत्याशी कमाल अख्तर को 83,499 वोट मिले थे. बसपा के गंगासरन खड़गवंशी तीसरे स्थान पर थे.

Also Read: UP Chunav 2022: अमरोहा विधानसभा सीट पर सपा की बादशाहत, इस बार कौन देगा करारा जवाब?
हसनपुर सीट का राजनीतिक इतिहास

यह सीट 2008 के परिसीमन में बनी थी. इस सीट से 2012 विधानसभा चुनाव में सपा के कमाल अख्तर ने बसपा प्रत्याशी गंगा सरन को हराया था. विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी कमाल अख्तर को 92,843 वोट मिले थे. बसपा प्रत्याशी गंगा सरन को 60,615 वोट मिले थे. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने जीत हासिल की थी.

हसनपुर सीट के जातिगत समीकरण

  • खड़गवंशी समुदाय के लोग ज्यादा हैं.

  • सामान्य जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता भी अच्छी संख्या में हैं.

हसनपुर विधानसभा में कितने मतदाता?

  • कुल मतदाता- 3,42,743

  • पुरुष- 1,90.321

  • महिला- 1,62,740

  • अन्य- 19

हसनपुर विधानसभा की जनता के मुद्दे

  • सफाई, जलजमाव, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, रोजगार प्रमुख मुद्दे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola