UP Chunav 2022: नूरपुर में 2018 के उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार, इस बार वोटर्स लगा देंगे बेड़ा पार?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jan 2022 7:59 PM

विज्ञापन

नूरपुर विधानसभा बहुत पुरानी सीट है. यह मुरादाबाद और अमरोहा की सीमा से सटी है. नूरपुर विधानसभा का इतिहास बहुत पुराना है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एक सीट नूरपुर भी है. नूरपुर विधानसभा बहुत पुरानी सीट है. यह मुरादाबाद और अमरोहा की सीमा से सटी है. नूरपुर विधानसभा का इतिहास बहुत पुराना है. यहां पर चार डिग्री कॉलेज और 10 इंटर कॉलेज भी हैं. इस सीट पर 14 फरवरी को दूसरे चरण में वोटिंग होनी है. इस सीट के नतीजे भी 10 मार्च को निकलेंगे.

नूरपुर विधानसभा सीट का इतिहास

  • 2017 में बीजेपी के लोकेंद्र चौहान दूसरी बार विधायक बने थे.

  • 2018 में नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई.

  • उपचुनाव में सपा के नईमुल हसन ने मृतक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनि सिंह को हराया.

  • 2012 में नूरपुर सीट बीजेपी के खाते में चली गई थी.

  • 2012 में लोकेंद्र चौहान पहली बार विधायक बनने में सफल हुए थे.

  • बीजेपी के लोकेंद्र चौहान ने बीएसपी के हाजी उस्मान को हराया था.

Also Read: UP Chunav 2022: चांदपुर की सड़कें बदहाल, बेरोजगारों की भरमार, यहां राम नाम नहीं, काम पर होती है वोटिंग
नूरपुर सीट के मौजूदा विधायक कौन?

2018 में नूरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सपा के नईमुल हसन ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनि सिंह को हराया था.

क्या हैं सीट के जातिगत समीकरण?

  • नूरपुर में हिंदू-मुस्लिम वोटबैंक काम करता है.

  • हिंदुओं में दलितों की आबादी करीब 22 प्रतिशत है.

नूरपुर की जनता के लिए चुनावी मुद्दे

  • बरसात के मौसम में सड़कों पर जलभराव हो जाता है.

  • इलाके में रोजगार के लिए खास पहल नहीं की गई है.

नूरपुर विधानसभा में कितने मतदाता?

  • कुल मतदाता- 26,90,448

  • पुरुष- 1,71,131

  • महिला- 1,51,273

  • थर्ड जेंडर- 15

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola