UP Chunav 2022: RLD के गढ़ बागपत में 2017 में जीती BJP, इस बार जयंत चौधरी लेंगे ‘बदला’?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2022 4:09 PM

विज्ञापन

यमुना नदी के नदी के तट पर बसा बागपत दिल्ली और हरियाणा से जुड़ता है. बागपत को पहले ‘व्यागप्रस्थ’ कहा जाता था. पांडवों ने कौरवों से जिन पांच गांवों को मांगा था, उनमें से एक यहां का सिनोला गांव भी था

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की स्थापना वर्ष 1997 में की गई थी. पहले बागपत मेरठ जिले की तहसील थी. यमुना नदी के नदी के तट पर बसा बागपत दिल्ली और हरियाणा से जुड़ता है. बागपत को पहले ‘व्यागप्रस्थ’ कहा जाता था. पांडवों ने कौरवों से जिन पांच गांवों को मांगा था, उनमें से एक यहां का सिनोला गांव भी था. बागपत विधानसभा सीट पर 10 फरवरी को वोटिंग होगी.

बागपत का सियासी इतिहास

  • 2017 के विधानसभा चुनाव में बागपत से बीजेपी के योगेश धामा ने जीत दर्ज की.

  • योगेश धामा ने बसपा के अहमद हमीद को हराया था.

  • आरएलडी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे.

  • 2012 में बसपा की हेमलता चौधरी ने जीत दर्ज की थी.

  • रालोद के हमीद खान ने 2012 में दूसरा स्थान हासिल किया था.

  • 2007 में रालोद के हमीद खान ने बागपत से चुनाव जीता था.

  • सपा के साहेब सिंह 2007 में दूसरे नंबर पर आए थे.

Also Read: UP Chunav 2022: बड़ौत में रालोद को 2012 और 2017 में मिली हार, इस बार वापसी करेंगे जयंत चौधरी?
बागपत विधानसभा के मौजूदा विधायक

  • 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बागपत से बीजेपी के योगेश धामा ने जीत दर्ज की थी.

बागपत के जातिगत समीकरण

  • बागपत में जाट, गुर्जर, त्यागी, राजपूत, मुस्लिम और दलित मतदाताओं का प्रभाव है.

बागपत विधानसभा की जनता के मुद्दे

  • बागपत का रिम-धुरा उद्योग दम तोड़ता जा रहा है.

  • उद्यमियों को सरकार से कोई सुविधा नहीं मिल रही है.

  • गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान काफी परेशान हैं.

बागपत विधानसभा में कितने मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,13,363

  • पुरुष- 1,71,478

  • महिला- 1,41,857

  • थर्ड जेंडर- 28

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola