Kanpur Dengue Fever News: उमसभरी गर्मी और बारिश के बीच डेंगू की दस्तक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2023 9:18 PM

Kanpur Dengue Fever News: उमसभरी गर्मी और बारिश के बीच शहर में डेंगू की दस्तक शुरू हो गई है. कानपुर में तीन में दिन तीन मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. जिले के कुल 30 डेंगू के एक्टिव मरीज है, स्वास्थ्य विभाग ने महामारी से बचने के लिए अस्पतालों में व्यवस्था करनी शुरू कर दी है.
Kanpur Dengue Fever News Today: उमसभरी गर्मी और बारिश के बीच शहर में डेंगू की दस्तक शुरू हो गई है. कानपुर में तीन में दिन तीन मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. जिले के कुल 30 डेंगू के एक्टिव मरीज है, स्वास्थ्य विभाग ने महामारी से बचने के लिए अस्पतालों में व्यवस्था करनी शुरू कर दी है. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में तीन वार्डो को डेंगू और मलेरिया के लिए बनाया गया है. वार्डो में बेडो में मच्छरदानी भी लगाई गई है. कानपुर में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपना सर्वे शुरू किया है. शुरुआती सर्वे के मुताबिक हर 10वें घर में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर पाए जा रहे हैं. ऐसे में अगले दो महीने बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं. पिछले साल की बात करें तो जांच के दौरान 50 घरों में डेंगू के मच्छर मिले थे, इस बार संख्या काफी ज्यादा होने की संभावना है. जिला मलेरिया अधिकारी ने व्यापक इंतजाम का प्रस्ताव किया है ताकि मरीजों को मुश्किलें न झेलनी पड़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए