ePaper

UP Corona Update : कोरोना वारियर्स को मेडिकल इंफेक्शन से बचायें, प्लाजमा थेरेपी को बढ़ाने पर विचार हो : CM योगी

Updated at : 26 Apr 2020 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update : कोरोना वारियर्स को मेडिकल इंफेक्शन से बचायें, प्लाजमा थेरेपी को बढ़ाने पर विचार हो : CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दोहराया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे डाक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को हर हाल में चिकित्सा संक्रमण से बचाया जाना चाहिए. योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 से निपटने के लिए गठित 'टीम-11' की समीक्षा बैठक के दौरान कहा, ''कोरोना के उपचार में लगी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स तथा अन्य स्टाफ की टीम को हर हाल में चिकित्सा संक्रमण से बचाया जाये.''

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दोहराया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे डाक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को हर हाल में चिकित्सा संक्रमण से बचाया जाना चाहिए. योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 से निपटने के लिए गठित ‘टीम-11’ की समीक्षा बैठक के दौरान कहा, ”कोरोना के उपचार में लगी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स तथा अन्य स्टाफ की टीम को हर हाल में चिकित्सा संक्रमण से बचाया जाये.”

अस्पतालों को लगातार सेनेटाइजेशन किया जाये

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा, ”कोरोना से जंग में मेडिकल टीम को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में पीपीई किट्स, एन-95 मास्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. साथ ही अस्पतालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए लगातार सेनेटाइजेशन किया जाये.”

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चिकित्सा संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित की गयी टीम को कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे सभी कर्मियों की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में अनिवार्य रूप से सिर्फ कोविड संक्रमण का ही इलाज हो अन्य चिकित्सा गतिविधियां इन अस्पतालों में न की जाएं.

यूपी में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 30 जून तक ‘लॉकडाउन’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 30 जून तक कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं देने के आदेश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 से निपटने के लिए गठित ‘टीम-11’ की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि आगामी 30 जून तक राज्य में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति न दी जाये.

किसी भी हाल में कहीं भीड़ इकट्ठा न हो : सीएम

सीएम योगी ने कहा,‘‘ पूरे राज्य में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाये. किसी भी हाल में कहीं भीड़ इकट्ठा न हो. पेट्रोलिंग बढ़ायी जाये और सोशल डिस्टेंसिंग को प्रभावी ढंग से लागू किया जाये.” योगी ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूल टेस्टिंग को बढ़ावा दिये जाने पर पर जोर देते हुए कहा कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करके कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है.

Also Read: Covid-19 Update : ‘लॉकडाउन’ के दौरान बिहार में मिल सकती है ढील, …तो खोली जायेंगी दुकानें
मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि इसके अच्छे परिणाम मिले हैं. उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेशवासियों को पृथक-वास अवधि पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश वापस लाने के निर्देश दिये.

Also Read: Lockdown Update : दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के छात्रों और मजदूरों को वापस बुलाने के लिए तेजप्रताप ने कराया ‘सद्बुद्धि महायज्ञ’
लेन-देन के लिए रुपे कार्ड तथा अन्य माध्यम को बढ़ावा दिया जाये

मुख्यमंत्री ने कहा कि लेन-देन के लिए रुपे कार्ड तथा अन्य माध्यम को बढ़ावा दिया जाये. उनका कहना था कि सभी ग्रामीण सेवाओं को मुहैया कराने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) की तर्ज पर व्यवस्था बनायी जाये, जिससे बैंकों में होने वाली भीड़ को कम किया जा सके. योगी ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि लॉकडाउन के कारण श्रमिकों को काम-धंधे मिलने में कोई असुविधा न हो. उन्होंने लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बनायी गयी कार्य योजना को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिये.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola