मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियों के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई जख्मी
मुरादाबाद के दलपतपुर काशीपुर मार्ग पर दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लखनऊ. मुरादाबाद के दलपतपुर काशीपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पर 8 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिकअप में 26 लोग सवार थे. सभी लोग रामपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. यह हादसा भगत थाना क्षेत्र में हुआ है. हादसे के बाद कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी.
घटना भगतपुर थानाक्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पिकअप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान ये हादसा दलपतपुर काशीपुर मार्ग पर दो वाहनों के आमने सामने टक्कर के कारण हुआ. घायलों को एंबुलेंस से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर एसएसपी ने घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना. इसके साथ ही घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Also Read: सीतापुर में भतीजी की हत्या कर थाने पहुंचा चाचा, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, जानें पूरा मामला
एसएसपी हेमराज मीणा के अनुसार 16 लोग घायल हालत में जिला अस्पताल में लाये गए थे. जिसमें से 4 लोगों ने अस्पताल और तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. वहीं एक की फिलहाल हो गयी है. कुल 8 लोगों की मौत हुई है. घायलों के इलाज के निर्देश दिए गए हैं. सभी लोग रामपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










