Jyoti-Alok Maurya Case: होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे सस्पेंड, ज्योति मौर्य के पति ने लगाए थे गंभीर आरोप

Published by : Sandeep kumar Updated At : 11 Nov 2023 6:47 AM

विज्ञापन

महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को शासन ने निलंबित कर दिया है. बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक ने उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसकी डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज जांच कर रहे थे.

विज्ञापन

यूपी के महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को शासन ने निलंबित कर दिया है. बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक ने उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसकी डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज जांच कर रहे थे. होमगार्ड मुख्यालय के आदेश पर डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद डीजी होमगार्ड बीके मौर्य ने शासन से मनीष दुबे को निलंबित करने की संस्तुति की थी. मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी बीते सप्ताह होमगार्ड मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया था. निलंबित होने के बाद जल्द उनको आरोप पत्र सौंपा जाएगा. डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने बताया कि मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है. बता दें कि बीते जुलाई माह में आलोक दुबे द्वारा अपनी पीसीएस पत्नी ज्योति दुबे और गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था. तत्पश्चात डीजी होमगार्ड के निर्देश पर डीआईजी ने जांच की थी, जिसमें मनीष दुबे पर लगे आरोप सही पाते हुए उनको निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने और मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की गयी थी. इसे डीजी होमगार्ड ने अपनी संस्तुति के साथ शासन भेज दिया था.

पति आलोक ने लगाया था हत्या का आरोप

वहीं मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था. शासन में बीते चार महीने से विभागीय जांच जारी रहने और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में देरी पर होमगार्ड मंत्री ने मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया. जिसके बाद आनन-फानन में निलंबन आदेश जारी कर दिया गया. अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ करीबी रिश्ते हैं. दोनों उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. उसने अपनी शिकायत के साथ कई कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी मुहैया करायी थी. साथ ही, मनीष दुबे के पूर्व में कई महिलाओं के साथ संबंध होने के प्रमाण भी दिए थे. हालांकि बाद में आलोक दुबे ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, जिसके बाद शासन ने ज्योति मौर्या के खिलाफ चल रही जांच को समाप्त कर दिया था.

Also Read: UP News: एसएचओ पर चढ़ा रील का बुखार, वीडियो वायरल होने पर किए गए लाइन हाजिर
आलोक और ज्योति का मामला कोर्ट ने है लंबित

इस मामले में ज्योति मौर्य ने भी आलोक के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. उसे वापस लिए जाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत चल रही है. पति पत्नी के बीच विवाद में महोबा में तैनात मनीष दुबे बुरी तरह फंस गए हैं. एसडीएम ज्योति और आलोक की शादी साल 2010 में हुई थी. 2015 में ज्योति एसडीएम पद के लिए चयनित हुईं. ज्योति और आलोक की जुड़वा बेटियां भी हैं हालांकि दोनों के बीच अभी न्यायालय में तलाक का मामला लंबित है. पति पत्नी के बीच विवाद के प्रकरण की आंच पूरे देश मे फैली थी. सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर ट्रोल किया था

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola