चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सहारनपुर पुलिस ने सभी को अंबाला से दबोचा
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 01 Jul 2023 4:38 PM
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार युवकों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चार युवकों को पुलिस सहारनपुर लेकर आ रही है. अब आरोपियों से पूछताछ के बाद ही इस पूरे मामले का राजफाश होगा.
लखनऊ. भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है. चारों युवक अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे. इसकी सूचना सहारनपुर पुलिस को मिल गयी. जिसके बाद सहारनपुर पुलिस टीम ने चारों को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया. अब चारों गिरफ्तार आरोपियों को सहारनपुर लाया जा रहा है. पूछताछ के बाद ही इस मामले में एसएसपी खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को जानकारी देंगे.
बता दें कि बीते दिन बुधवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर देवबंद में कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोली चला कर हमला किया था. जिसमें एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई थी. पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर के भाई की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले का राजफाश करने के लिए पांच टीमें लगाई गई थी.
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हरियाणा के अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने वाले हैं. जिसके बाद एसएसपी ने अंबाला कोर्ट के बाहर सिविल वर्दी में पुलिस को लगा दिया था. शनिवार की सुबह जब वह सरेंडर करने कोर्ट जा रहे थे तो चारों को गिरफ्तार कर लिया. जिनके नाम लविश, आकाश और पोपट हैं. यह तीनों युवक रणखंडी गांव के रहने वाले हैं. वहीं एक युवक हरियाणा के करनाल के गोंदर गांव का रहने वाला है.
Also Read: भाजपा के राज्यमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद को कहा दलाल, बोले- खुद ही हमला कराने वाले दलालों को फोन नहीं करते CM
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे चार युवकों में एक लविश नाम का युवक भी है. लविश ने उत्तराखंड के किसी जेलर पर भी गोली चलाई थी. वह 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था. जमानत पर बाहर आने के बाद ही लविश और उसके साथियों ने चंद्रशेखर पर हमला किया है. हरियाणा से लाते समय पुलिस ने चारों युवकों से कार में ही पूछताछ की. चारों आरोपियों ने हमला करने की बात स्वीकार किया है. चारों युवकों का कहना है कि वह मीडिया में फेमस होना चाहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










