UP Election: चुनाव से 3 दिन पहले SP को बड़ा झटका, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य समेत ये दिग्गज BJP में शामिल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Feb 2022 4:10 PM

विज्ञापन

सपा के पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, बारा से पूर्व विधायक सपा नेता रामसेवक, सेवानिवृत्त जज जयमंगल शर्मा, सेवा निवृत्त आई ए एस अरुण दुबे, चांद मोहम्मद चंदू डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ तीन दिन का समय बाकी रह गया है. प्रदेश में 10 फरवरी से पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा. इस बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सपा के पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, बारा से पूर्व विधायक सपा नेता रामसेवक, सेवानिवृत्त जज जयमंगल शर्मा, सेवा निवृत्त आई ए एस अरुण दुबे, चांद मोहम्मद चंदू बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

चुनाव से तीन दिन पहले सपा को बड़ा झटका

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन नेताओं को पार्टी ज्वाइ कराई है. यूपी बीजेपी मुख्यालय पर सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी रह गया है. ऐसे में सपा नेताओं का बीजेपी में शामिल होने पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

यूपी में 10 फरवरी से होने हैं चुनाव

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान

पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola