मुजफ्फरनगर : पहले नाबालिग से बलात्कार, फिर जबरन शादी कर दे दिया तलाक

Updated at : 26 Aug 2020 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : पहले नाबालिग से बलात्कार, फिर जबरन शादी कर दे दिया तलाक

मुजफ्फरनगर : जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ बड़े भाई की पत्नी की नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, फिर उसे और उसकी मां को धमका कर पीड़ित से जबरन शादी करने और बाद में तीन बार तलाक कह कर उससे संबंध विच्छेद करने का मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ बड़े भाई की पत्नी की नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, फिर उसे और उसकी मां को धमका कर पीड़ित से जबरन शादी करने और बाद में तीन बार तलाक कह कर उससे संबंध विच्छेद करने का मामला दर्ज किया है.

मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना थाना अंतर्गत एक गांव की रहनेवाली पीड़िता की मां की शिकायत पर, आरोपित मोमिन पर भारतीय दंड संहिता की धारा-376, बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की धारा-3 और 4 और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम की धारा-9, 10 और 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बुढाना थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से मोमिन लापता हो गया है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही है. एसएचओ ने कहा कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसके बड़े दामाद का भाई मोमिन इस साल जनवरी में उसके घर आया था और कुछ दिनों तक उनके साथ रहा, जिस दौरान उसने उसकी नाबालिग बेटी का बलात्कार किया.

एसएचओ ने बताया कि अपने घर लौटने के बाद वह नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए अपने माता-पिता के साथ मां-बेटी को धमकाने लगा. इस साल फरवरी में दबाव में आकर महिला ने अपनी बेटी की शादी मोमिन से कर दी.

एसएचओ ने बताया कि नाबालिग लड़की को अपने घर ले जाने के कुछ हफ़्ते बाद, मोमिन ने उसे तीन बार तलाक कह कर संबंध विच्छेद कर लिया और उसे उसकी मां के घर वापस छोड़ दिया. पीड़ित के पिता नहीं हैं. पीड़िता ने ‘चाइल्डकेयर हेल्पलाइन’ से संपर्क किया, जिसने पुलिस को सूचित किया. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola