वाराणसीः गंगा आरती में शामिल हुए G-20 देशों के डेलिगेट्स, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Published by : Shweta Pandey Updated At : 12 Jun 2023 2:04 PM

विज्ञापन

गंगा तट पर ग्रैंड वेलकम से जी-20 के डिप्लोमैट्स भी अभिभूत दिखे. गंगा सेवा निधि की ओर से नौ अर्चकों ने मां गंगा की भव्य महाआरती की साथ ही 18 देव कन्याएं भी आरती में शामिल हुईं. जो कि मां गंगा की महाआरती को ओर भी भव्यता प्रदान कर रही थीं.

विज्ञापन
undefined

वाराणसीः G20 समिट की बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे विदेशी डिप्लोमेट्स रविवार शाम दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा सेवा निधि की भव्य आरती में पहुंचे. यहां आरती देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए.

undefined

गंगा तट पर ग्रैंड वेलकम से जी-20 के डिप्लोमैट्स भी अभिभूत दिखे. गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दशाश्वमेध की आरती पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुकी है.

undefined

काशीवासियों के लिए हर्षोल्सास की बात है कि G-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयास से वाराणसी में इसकी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. विदेशी डेलिगेशन दशाश्वमेध घाट पर भगवती मां गंगा की आरती में शामिल हुए. गंगा सेवा निधि की ओर से नौ अर्चकों ने मां गंगा की भव्य महाआरती की साथ ही 18 देव कन्याएं भी आरती में शामिल हुईं. जो कि मां गंगा की महाआरती को ओर भी भव्यता प्रदान कर रही थीं.

undefined

इस अवसर पर दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से सजाया गया था. इस दौरान घाट पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली. विदेशी डिप्लोमेट्स में जो महिलाएं थी वे सभी साड़ी में नजर आईं. सभी 18 देव कन्याएं भी ब्लू और नारंगी रंग की साड़ी में नजर आईं. यह नजारा वाक्य मंत्रमुग्ध रहा.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola