ePaper

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां के खिलाफ प्रत्याशी उतारने पर भड़की कांग्रेस, कहा- घोर महिला विरोधी है सपा

Updated at : 25 Jan 2022 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां के खिलाफ प्रत्याशी उतारने पर भड़की कांग्रेस, कहा- घोर महिला विरोधी है सपा

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां के खिलाफ प्रत्याशी उतारने पर कांग्रेस ने सपा पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच उनके कार्यकर्ताओं से भी गई गुजरी है.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: समाजवादी पार्टी ने 159 प्रत्याशियों की सूची सोमवार को जारी की. उन्नाव से सपा ने अभिनव कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है. वह उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. इस पर कांग्रेस ने सपा पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि सपा की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हो गई है.

भाजपा और सपा घोर महिला विरोधी- कांग्रेस

यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, सपा ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां को हराने के लिए उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारा है. भाजपा अपने बलात्कारी विधायक के साथ खड़ी थी और सपा भी पीड़िता के खिलाफ खड़ी है. यह दोनों पार्टियां घोर महिला विरोधी हैं.

Also Read: जानें कौन हैं आरपीएन सिंह ? यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया था स्टार प्रचारक, अब खिलाएंगे ‘कमल’
सपा की मानसिकता महिला विरोधी- कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा, पहले गेस्ट हाउस कांड में सपाइयों ने एक महिला नेता का वस्त्र खींचकर अपमानित किया. फिर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने कहा, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं. आज उन्हीं के लड़के ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां के विरोध में प्रत्याशी उतारकर सिद्ध कर दिया कि गलतियां नहीं, यही इनकी महिला विरोधी मानसिकता है.

Also Read: UP Chunav 2022: महिलाओं के लिए असुरक्षित कोई देश है तो वह हिंदुस्तान है, वायरल हो रहा RPN SIngh का वीडियो
अखिलेश यादव की सोच उनके कार्यकर्ताओं से भी गई गुजरी- कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि जब उसने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां को सशक्त कर राजनीति में उतारने का काम किया, तब देश की आम जनता और सम्मानित बुद्धिजीवियों ने इसका स्वागत करते हुए सराहना की, लेकिन अखिलेश यादव ने उनके खिलाफ प्रत्याशी उतारकर आज यह बता दिया कि उनकी सोच उनके कार्यकर्ताओं से भी गई-गुजरी है.

यूपी पुलिस ने अत्याचार का राज स्थापित किया- प्रियंका गांधी

इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका ने कहा, खबरों के अनुसार लखीमपुर में थारू जनजाति के एक युवक की पुलिस हिरासत में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. आगरा में अरुण वाल्मीकि, गाजीपुर में नरेंद्र पासवान जैसे कई मामलों में यूपी सरकार की पुलिस ने संविधान व कानून के राज को रौंदते हुए अत्याचार का राज स्थापित किया.

Also Read: प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क, 6 महीने के अंदर होगी नियुक्ति- प्रियंका गांधी
संविधान की रक्षा के लिए तैयार है यूपी की जनता- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, यूपी की जनता इन 5 सालों का हिसाब मांगने के लिए तैयार है. वह संविधान की रक्षा के लिए तैयार है, जोकि जनता का रक्षा कवच है. भाजपा सरकार ने इस रक्षा कवच को तहस-नहस किया है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola