ePaper

भाकपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, इन्हें बनाया उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 20 Jan 2022 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, इन्हें बनाया उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. अब भाजपा, कांग्रेस के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. सात चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे. अब भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India) ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने जारी एक बयान में कहा कि भाकपा ऐतिहासिक किसान आंदोलन की परंपराओं को आगे बढ़ाने, बेरोजगारी, किसानों के आर्थिक हालातों में आमूल चूल बदलाव, मजदूरों के जीवन स्तर को उठाने, उन्हें न्याय दिलाने, दलितों महिलाओं अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों के जीवन से जुड़े मुद्दों, महंगायी भ्रष्टाचार जातीय जनगणना जैसे सवालों पर मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास करेगी.

भाकपा राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने कहा कि पार्टी सांप्रदायिक, फासीवादी और कॉर्पोरेट परस्त ताकतों को परास्त करने को हर संभव प्रयास करेगी और इस उद्देश्य के लिये वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक शक्तियों की एकजुटता और मजबूती के लिए काम करती रहेगी.

Also Read: चाय बेचकर PM Modi की राह पर चल पड़े नंद गोपाल, संघर्ष के दिनों को याद करते हुए ठेले पर कुछ यूं छानी चाय

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों की प्रथम सूची

1- 28, मुरादाबाद नगर – मो. दानिश

2- 81, छाता – कुल भानु कुमार

3- 123, बिथरी चैनपुर – सतीश कुमार सिंह

4- 130, बीसलपुर – भीमसेन शर्मा

5- 142, लखीमपुर – जनार्दन प्रसाद मिश्रा

7- 156, हरदोई – विजय त्रिवेदी

8- 170, सरोजनी नगर – सत्यनारायण

9- 203, दिबियापुर – अतर सिंह कुशवाहा

10- 227, महरौनी (सु. ) – चंद्रभान अहिरवार

11- 228, हमीरपुर – जमाल आलम मंसूरी

12- 232, तिन्दवारी – रामचन्द्र वर्मा

13- 236, चित्रकूट – अमित यादव एडवोकेट

14- 247, विश्वनाथ गंज – महाराज दीन

15- 264, बारा (सु. ) – अयोध्या प्रसाद आदिवासी

16- 275, अयोध्या – सूर्यकांत पाण्डेय

17- 283, नानपारा – कुलेराज यादव

18- 291, तुलसीपुर – कल्लू नेता

19- 318, महाराजगंज – रामकेवल पासवान

20- 320, कैम्पियर गंज – अटल बिहारी सिंह

21- 321, पिपराइच – डॉ. आशीष सिंह

22- 332, फ़ाज़िल नगर – मोहन गोंड

23- 339, रामपुर कारखाना – आनन्द चौरसिया

24- 348, निजामाबाद – जितेन्द्र हरि पाण्डेय

25- 352, मेहनगर(सु.) – जियालाल

26- 355, मुहम्मदाबाद गोहना (सु.)- राम कुमार भारती

27- 356, मऊ – फख़रे आलम

28- 362, बांसडीह- लक्ष्मण पाण्डेय

29- 373, जखनियां ( सु. ) – शुक्ला राम

30- 376, जंगीपुर – राम बदन सिंह

31- 384, पिंड्रा – श्याम लाल सिंह

32- 401, राबर्ट्सगंज – विजय शंकर यादव

Also Read: UP Election 2022: AIMIM ने अलीगढ़ के बरौली से की प्रत्याशी की घोषणा, जानें किसको मिला टिकट

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola