ePaper

बुलंदशहर के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 4 लोगों की मौत, हादसे में मरे लोगों के शव के उड़े चीथड़े

Updated at : 31 Mar 2023 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
बुलंदशहर के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 4 लोगों की मौत, हादसे में मरे लोगों के शव के उड़े चीथड़े

बुलंदशहर में केमिकल बनाने की फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका. हादसे में 4 लोगों की हुई मौत. धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई. धमाके से आसपास मकानों के खिड़की और दरवाजे तक टूट गए.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार की दोपहर जोरदार धमका हुआ. जिससे फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे चार मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहल गये. सभी घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका इतना तेज हुआ था कि इसकी आवाजें करीब दो किमी दूर तक सूनी गईं. वहीं आसपास की इमारतों के खिड़की दरवाजे में लगे कांच टूटकर बिखर गए. हादसे में मरे लोगों के शवों के चीथड़े तक उड़ गए. उनके बॉडी पार्ट्स दूर-दूर तक गिरे है.

बुलंदशहर में ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप

बुलंदशहर एसपी श्लोक कुमार के अनुसार 112 पर सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना आई थी. सूचना पर जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पूरे मामले की जानकारी हुई. फिलहाल फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीमें बचाव कार्य के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही हैं. उन्होंने बताया कि अब तक चार लोगों के मौत की जानकारी मिली है. कुछ लोग घायल भी हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola