UP Chunav 2022: BJP ने 2017 में पहले चरण के इन जिलों में किया था 'क्लीन स्वीप', इस बार मिलेगी कड़ी टक्कर?

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा. बीजेपी ने 2017 में पहले चरण के 6 जिलों में 'क्लीन स्वीप' किया था. इस बार भी बीजेपी ने इन जिलों की सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है. इस चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में कुछ जिले ऐसे हैं, जहां 2017 में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था.
-
गाजियाबाद
-
अलीगढ़
-
मुजफ्फरनगर
-
बुलंदशहर
-
नोएडा
-
आगरा
Also Read: मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत और यूपी की सत्ता के बीच क्या है कनेक्शन? जानकर चौंक जाएंगे आप
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने पहले चरण की 58 सीटों में से 53 पर जीत दर्ज की थी. वहीं, सपा और बसपा के दो जबकि रालोद को एक सीट मिली थी. 2017 में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था. राष्ट्रीय लोकदल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 23 जिलों की 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे.
Also Read: UP Election 2022: पश्चिमी यूपी में जाटों की नाराजगी दूर करने में जुटी बीजेपी, चला यह बड़ा दांव
-
शामली
-
हापुड़
-
मुजफ्फरनगर
-
बागपत
-
मेरठ
-
गाजियाबाद
-
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
-
अलीगढ़
-
बुलंदशहर
-
आगरा
-
मथुरा
बता दें, 2017 के चुनाव में बीजेपी ने शामली की तीन सीटों में 2, हापुड़ की तीन सीटों में से 2, मेरठ की 7 सीटों में से 6, बागपत की तीन सीटों में से दो पर जीत दर्ज की थी. वहीं, मथुरा की पांच विधानसभा सीटों में से बीजेपी को एक पर हार का सामना करना पड़ा था.
कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (SC),मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, छपरौली, बड़ौत, बागपत, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (SC), किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, नोएडा, दादरी, जेवर, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (SC), खैर (SC), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (SC), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (SC), एत्मादपुर, आगरा कैंट (SC), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (SC), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद और बाह.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




