बलिया के जया मिश्रा हत्याकांड की फिर खुलेगी फाइल, मंत्री दयाशंकर सिंह ने नगर में हुए घोटालों की कराएंगे जांच
बलिया के जया मिश्रा हत्याकांड की फिर फाइल खुलेगी. अब इस केस में शामिल एक भी आरोपी बच नहीं पाएंगे. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उस समय कुछ प्रभावशाली लोगों ने इसे दबाने का काम किया था. लेकिन अब इसकी एक-एक गुत्थी सुलझेगी.
बलिया. यूपी के बलिया जिले के नगर के रामलीला मैदान में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के समर्थन में वोट मांगा. जनसभा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बजरंगबली पर वैन लगाने वालों को दुनिया माफ नहीं करेगी.
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि नगरपालिका में पूर्व के चेयरमैनों के कार्यकाल में हुए एक-एक घोटालों की जांच होगी. यहां करीब दो दशक पूर्व जय मिश्रा की हुई हत्याकांड की फाइल फिर खुलेगी और इसमें शामिल एक भी आरोपी बच नहीं सकेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड इतनी निर्मम थी कि इसकी चर्चा आज भी हर जुबान पर होती है. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उस समय कुछ प्रभावशाली लोगों ने इसे दबाने का काम किया था. लेकिन अब इसकी एक-एक गुत्थी सुलझेगी.
Also Read: मणिपुर में फंसे उप्र के बच्चों की मदद करेगी योगी सरकार, गृह विभाग को दिए निर्देश, जानिए क्या हैं हालात
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कभी नगर विकास मंत्री रहे नेता को ऐसे ही गुरू घंटाल नहीं कहता हूं. उनकी पार्टी सपा यहां से जिसे भी टिकट देती है वो किसी और को लेकर विरोध में उतार देते हैं. इस बार के निकाय चुनाव में भी वो चार लोगों को टिकट दिलाने के नाम पर बरगलाते रहे और अंत में चारों को चुनाव लड़ा दिए. इस तरह से वो चारों का भविष्य तो खा ही गए अब नगरपालिका को भी नरकपालिका बनाने पर उतारू हैं. आप लोग ऐसे गुरू घंटालों से सावधान रहकर उन्हें नगरपालिका में घुसने से रोकें तभी बलिया नगर का विकास संभव हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










