जुआ में पत्नी हारा पति, फिर दो लाख की डिमांड, इंकार के बाद तलाक बोलकर रिश्ता किया खत्म
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2021 5:13 PM
बताया जाता है दोस्तों के साथ जुआ खेलने के दौरान पति ने पत्नी को दांव पर लगाया. जब जुआ में पत्नी को हार गया तो नाराज हो गया. उनसे पत्नी से दो लाख रुपए की डिमांड कर दी. पत्नी ने रुपए देने से इंकार किया तो तीन बार तलाक बोल दिया.
Balia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है. पति ने अपनी पत्नी को जुआ खेलने के दौरान दांव पर लगा दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो महिला और उसका पति दिल्ली में रहते थे. पति अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था. जुआ खेलने के दौरान उसने पत्नी को दांव पर लगा दिया और हार गया. इसके बाद पति ने पत्नी को तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया.
बताया जाता है दोस्तों के साथ जुआ खेलने के दौरान पति ने पत्नी को दांव पर लगाया. जब जुआ में पत्नी को हार गया तो नाराज हो गया. उनसे पत्नी से दो लाख रुपए की डिमांड कर दी. पत्नी ने रुपए देने से इंकार किया. इससे आरोपी पति इतना नाराज हुआ कि उसने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ते खत्म कर लिए. किसी तरह महिला वहां से भागी और अपनी जान बचाने में सफल रही. छोटी बेटी के साथ भटक रही महिला ने बलिया की जिलाधिकारी से मिलकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलिया के मनियर थाना क्षेत्र का युवक दिल्ली में काम करता है. शादी के छह साल बाद वो पत्नी को लेकर दिल्ली गया. दिल्ली जाने पर महिला को पति की बुरी आदतों के बारे में पता चला. पत्नी ने आरोप लगाया है कि जुआ खेलने के दौरान उसे पति ने दांव पर लगा दिया और हार गया. पति ने दो लाख रुपए की डिमांड कर दी. उसने रुपए देने से इंकार किया तो पति ने रिश्ता तोड़ दिया.
पति के चंगुल से जान बचाकर भागी महिला ने बलिया की डीएम से मिलकर अपनी पीड़ा बताई. महिला ने डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है. महिला ने डीएम को बताया कि वो अभी मायके में रह रही है. यहां आने के बाद पति ने कॉल करके दो लाख रुपए मांगे. उसने पति को रुपए देने से इंकार कर दिया. इससे नाराज होकर पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता ही खत्म कर दिया. अब, महिला इंसाफ मांग रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










