ePaper

Atiq Ashraf Murder: दो भाइयों की हत्या के बाद अलीगढ़ में रह रही बहन गम में डूबी, इलाके में बढ़ाई गयी सुरक्षा

Updated at : 16 Apr 2023 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder: दो भाइयों की हत्या के बाद अलीगढ़ में रह रही बहन गम में डूबी, इलाके में बढ़ाई गयी सुरक्षा

Atiq Ashraf Murder: अतीक से दो बड़ी बहन शाहीन और परवीन है. इसके बाद अतीक से छोटी बहन सीमा है. जो अलीगढ़ के अतरौली के सरायवली में फिरोज के साथ ब्याही है. घटना के बाद विरोध के सुर को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है.

विज्ञापन

अलीगढ़. अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद अलीगढ़ में बहन सीमा का परिवार गम में डूबा है. अतीक की छोटी बहन अलीगढ़ में रहती हैं. हालांकि, बहन और बहनोई का परिवार अतीक से संपर्क में नहीं है. इसके साथ ही अतीक की बहन अपने पति से भी अलग रह रही हैं. पूर्वांचल के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हत्या की खबर ने लोगों को चौका दिया है. घटना के बाद से योगी सरकार ने प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया है. वहीं, अलीगढ़ में भी विशेष चौकसी के साथ पुलिस गश्त करती नजर आई. अतीक का अलीगढ़ से सीधा जुड़ाव था. यहां रिश्तेदारी के साथ कुछ जगहों पर अतीक के परिवार का आना-जाना रहा है. घटना के बाद विरोध के सुर को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है.

पुलिस की बढ़ी चौकसी

सिविल लाइन इलाके के साथ ऊपर कोट की मिश्रित आबादी के इलाकों में निगरानी रखी गई है. सोशल मीडिया पर भी सख्त नजरें रहीं. हालांकि, भतीजे की हत्या के बाद बहन गमगीन दिखी. वहीं असद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अतीक की बहन के प्रयागराज में पहुंचने का शोर हुआ था. लेकिन, यह पुष्टि नहीं हुई कि वह कौन सी बहन है. हालांकि अलीगढ़ में रहने वाली बहन के भी पहुंचने की सुगबुगाहट आई थी. लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई. वहीं भाई अतीक और अशरफ की हत्या के बाद बहन गमगीन है. लेकिन, वह किसी के संपर्क में नहीं बताई जा रही हैं.

Also Read: गरीबी में पला माफिया अतीक को मारने वाला शूटर सनी सिंह, मां घरों में बनाती थी खाना, पिता चलाते थे ट्रैक्टर
दो भाइयों की हत्या के बाद गम में डूबी छोटी बहन

अतीक से दो बड़ी बहन शाहीन और परवीन है. इसके बाद अतीक से छोटी बहन सीमा है. जो अलीगढ़ के अतरौली के सरायवली में फिरोज के साथ ब्याही है. हालांकि पहले सीमा और फिरोज सिविल लाइंस के दोदपुर इलाके में बस गए. बाद में दोनों में विवाद हो गए और सीमा और फिरोज अलग-अलग रहने लगे. सीमा और फिरोज का परिवार अतीक के संपर्क में नहीं है. वहीं सीमा का अपने भाई और पति से लंबे समय से दूरी की बात सामने आ रही है. हालांकि भाई के मारे जाने के बाद बहन सीमा शोक में है. अतीक अहमद और अशरफ के शवों के सुपुर्द ए खाक के समय उनके नाबालिग बेटे और बेटियों को कसारी मसारी कब्रिस्तान लाया गया. हालांकि, पत्नी शाइस्ता परवीन के पहुंचने की सूचना आई थी. लेकिन, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola