Accident: बिहार जा रही श्रद्धालुओं की बस का यूपी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट, चार लोगों की मौत, 35 घायल

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

Kanpur Accident News

Accident यूपी के गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में श्रद्धालुओं से भरी बस घुस गई. इससे चार लोगों की मौत की सूचना है. घायलों में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर (Accident) अयोध्या से वापस आ रही बस खड़े डंपर में घुस गई. इससे अब तक चार लोगों की मौत की सूचना है. वहीं 35 लोग घायल हुए हैं. घायलों को मऊ और गाजीपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लोगों को बस से बाहर निकाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

भोजपुर बिहार के हैं सभी मृतक
पुलिस के अनुसार (Accident) बस बिहार के विक्रम गंज जा रही थी. सुबह 5 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बरेसर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर गांव के पास ये हादसा हुआ है. बस ड्राइवर भोजपुर बिहार निवासी राम पुत्र राम आधार (45), कमला देवी पत्नी राम प्रवेश यादव (65) निवासी भोजपुर बिहार, विनोद सिंह भोजपुर बिहार, सुनीता सिंह पत्नी विनोद सिंह भोजपुर बिहार की इस हादसे में मौत हो गई है.

अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन