भाजपा ही भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त शासन दे सकती है: श्रीकांत वर्मा

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा में भारी वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कहा कि राज्य में सपा के संरक्षण में अपराध और बसपा के संरक्षण में भ्रष्टाचार फलता फूलता है जिसे कांग्रेस का पूरा समर्थन प्राप्त है, साथ ही जोर दिया कि ऐसे में भाजपा […]
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा में भारी वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कहा कि राज्य में सपा के संरक्षण में अपराध और बसपा के संरक्षण में भ्रष्टाचार फलता फूलता है जिसे कांग्रेस का पूरा समर्थन प्राप्त है, साथ ही जोर दिया कि ऐसे में भाजपा ही भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त शासन दे सकती है.
भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव के बाद सत्ता में आने पर भाजपा ऐसे अपराधियों, दरिंदों और अपराधियों को संरक्षण देने वालों को जेल भेजेगी. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में समाजवादी विधायक अरुण वर्मा के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली 22 साल की युवती का जयसिंहपुर में उसके घर के पास शव बरामद हुआ है.वह शनिवार से लापता थी. सपा सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ उच्चतम न्यायालय ने सामूहिक बलात्कार के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




