मुलायम सिंह को गुरुग्राम के अस्पताल से मिली छुट्टी, लखनऊ लौटे

Updated:
विज्ञापन

गुरुग्राम : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जहां उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था. सपा के सूत्रों ने बताया कि मेदांता अस्पताल में यादव की मेडिकल जांच हुईं और अब वह लखनऊ लौट गये हैं. सपा के एक प्रवक्ता […]

विज्ञापन

गुरुग्राम : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जहां उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

सपा के सूत्रों ने बताया कि मेदांता अस्पताल में यादव की मेडिकल जांच हुईं और अब वह लखनऊ लौट गये हैं. सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को सोमवार को लखनऊ से लाया गया था और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इससे पहले रविवार को 79 वर्षीय यादव का रक्त शर्करा स्तर बढ़ने के बाद नियमित जांच के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में मुलायम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर सेहत के बारे में जानकारी ली थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola