सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लखनऊ/गुड़गांव : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को लखनऊ से यहां हवाई मार्ग से लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले दिन में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]
विज्ञापन
लखनऊ/गुड़गांव : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को लखनऊ से यहां हवाई मार्ग से लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
इससे पहले दिन में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल पूछा था. 79 वर्षीय यादव को रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने के बाद नियमित जांच के लिए रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. उन्हें कुछ घंटों के भीतर छुट्टी दे दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन