चुनाव आयोग के प्रतिबंध का सीएम योगी ने निकाला तोड़, हनुमान जी की शरण में पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : चुनाव आयोग के प्रचार पर 72 घंटे की रोक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह हनुमान सेतु स्थित बजरंग बली के मंदिर में पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शहर के बीच में स्थित हनुमान सेतु पर बजरंग बली के मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूरे विधि विधान […]

विज्ञापन

लखनऊ : चुनाव आयोग के प्रचार पर 72 घंटे की रोक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह हनुमान सेतु स्थित बजरंग बली के मंदिर में पूजा अर्चना की.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शहर के बीच में स्थित हनुमान सेतु पर बजरंग बली के मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया. योगी मंदिर में करीब 20 मिनट तक रहे. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की और मुस्कुराते हुए वापस लौट गये.

आज लखनऊ सीट से भाजपा के प्रत्याशी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को नामांकन करना है लेकिन मुख्यमंत्री योगी इस नामांकन में शामिल नहीं होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola