70 वर्षीय वृद्धा के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

शाहजहांपुर (उ.प्र.) : शाहजहांपुर जिले में 70 वर्षीय वृद्धा से उसके एक रिश्तेदार ने कथित रूप से दुराचार किया. पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से आज यहां बताया कि सिधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय महिला पिछले महीने अपने मायके आयी थी. आरोप है कि गांव में रहने वाले उसके […]
शाहजहांपुर (उ.प्र.) : शाहजहांपुर जिले में 70 वर्षीय वृद्धा से उसके एक रिश्तेदार ने कथित रूप से दुराचार किया. पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से आज यहां बताया कि सिधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय महिला पिछले महीने अपने मायके आयी थी. आरोप है कि गांव में रहने वाले उसके एक रिश्तेदार ने 28 सितंबर को उसके साथ दुराचार किया था.
उन्होंने बताया कि वारदात के बाद वह वृद्धा अपने घर वापस चली गई और वहां उसने अपने बेटे से कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी. बेटे ने जब कारण पूछा तो उसने अपने साथ दुराचार होने की बात बतायी. सूत्रों ने बताया कि बुजुर्ग महिला की तहरीर पर कल दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया. आरोपी हरियाणा में कहीं नौकरी करता है. उसकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




