यूपी के शाहजहांपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरा, दो मजदूरों की मौत, 16 बचाये गये

शाहजहांपुर (उ.प्र.) : शाहजहांपुर जिले में आज एक इंटर कॉलेज की निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई. मलबे में अभी कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है. जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने यहां बताया कि आर सी मिशन थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज की […]
शाहजहांपुर (उ.प्र.) : शाहजहांपुर जिले में आज एक इंटर कॉलेज की निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई. मलबे में अभी कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है.
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने यहां बताया कि आर सी मिशन थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज की बिल्डिंग में लेंटर डाला जा रहा था. इसी दौरान वह अचानक गिर गया, जिसके मलबे में कई मजदूर दब गये.
उन्होंने बताया कि मलबे से दो शव बरामद किये गये हैं. उनकी पहचान मनोज शर्मा (25) और परमेश्वर (22) के रूप में हुई है. मिश्रा ने बताया कि 16 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि कई मजदूरों के अब भी दबे होने की आशंका है. जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




