खौलती गुड़ की कढ़ाई में गिरा UP का युवक, तड़प-तड़पकर मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

खौलती गुड़ की कढ़ाई में गिरा युवक

महाराष्ट्र के एक गुड़ प्लांट में दर्दनाक हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी 25 वर्षीय दानिश की मौत हो गई. गुड़ बनाते समय वह अचानक खौलती हुई कढ़ाई में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया. साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. हादसे का पूरा घटनाक्रम प्लांट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया.

विज्ञापन

UP Youth Death: महाराष्ट्र में गुड़ प्लांट पर काम करने के दौरान लखीमपुर खीरी के एक युवक की दर्दनाक हादसे में जान चली गई. ईसानगर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय दानिश गुड़ बनाते समय अचानक खौलती हुई गुड़ की कढ़ाई में गिर गया. गंभीर रूप से झुलसे दानिश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे का पूरा घटनाक्रम प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

विज्ञापन

अचानक खौलती कढ़ाई में गिरा युवक

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र स्थित गुड़ प्लांट में दानिश काम कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक खौलती हुई गुड़ की कढ़ाई में जा गिरा. हादसे के बाद दानिश करीब एक मिनट तक कढ़ाई में तड़पता रहा. वह दर्द से चीखते हुए साथी कर्मचारियों से मदद की गुहार लगाता रहा.

चीख सुनकर मौके पर पहुंचे साथी कर्मचारी

दानिश की चीख-पुकार सुनकर प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसे खौलती कढ़ाई से बाहर निकाला. हादसे में दानिश गंभीर रूप से झुलस गया था. इसके बाद साथी कर्मचारी उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने दानिश का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया. लखीमपुर खीरी के मूड़ी गांव में भी हादसे की खबर पहुंचते ही शोक का माहौल है.

CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

गुड़ प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया. हादसे के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है. वीडियो में युवक के कढ़ाई में गिरने और इसके बाद कर्मचारियों के उसे बाहर निकालने की घटना कैद होने की बात सामने आई है.

Also Read: मेरठ में बनेगा भारत का पहला ड्रोन रनवे, 900 एकड़ में उड़ान भरेंगे यूएवी , 371 करोड़ का टेंडर जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola