मिठाई में आखिर ऐसा क्या था? बनाने वाले दुकानदार ने खुद खाने से किया इनकार, SDM की जांच का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

मिठाई दुकान पर जांच करती एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम

हमीरपुर जिले में एक मिठाई विक्रेता ने प्रशासन के कहने पर भी अपनी दुकान की मिठाई खाने से साफ इनकार कर दिया. यह घटना वीडियो में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. क्या है इस इनकार के पीछे का राज?

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में हैरान करने वाला मामला सामने आया. अधिकारियों ने एक मिठाई विक्रेता को उसकी दुकान की सिल्वर वर्क लगी मिठाई खाने को कहा, लेकिन दुकानदार ने उसे खाने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर मिठाइयों को फिंकवा दिया गया और सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए.

विज्ञापन

मिठाई खाने से दुकानदार ने किया इनकार

मौदहा कस्बे में खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान टीम मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस पहुंची. यहां अधिकारियों ने दुकान पर रखी सिल्वर वर्क लगी मिठाई का एक टुकड़ा संचालक अन्नी बाबा को खाने के लिए दिया अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद दुकानदार ने मिठाई खाने से इनकार कर दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सैंपल लेकर मिठाइयां फिंकवाई गईं

दुकानदार के मिठाई खाने से इनकार करने के बाद एसडीएम करनवीर सिंह के निर्देश पर मिठाइयों के सैंपल लिए गए.खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों से मिठाइयों के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा. प्रशासन के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गंदगी और प्रतिबंधित वर्क मिलने पर कार्रवाई

खाद्य विभाग के सहायक कमिश्नर गोरी शंकर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान दो दुकानों पर गंदगी भी मिली. इसके अलावा मिठाइयों में प्रतिबंधित सिल्वर वर्क के इस्तेमाल की बात सामने आई. प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए.

छापेमारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप

संयुक्त छापेमारी की जानकारी मिलते ही मौदहा कस्बे के अन्य मिठाई विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया. कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. प्रशासन ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read: ‘चोर भाइयों से निवेदन है, चोरी न करें... सामान बेचकर दोगुना पैसा देंगे’, पुलिस से भरोसा उठा तो किसानों ने लगाई अनोखी गुहार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola