33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Indian Railways: गोरखपुर होकर चलने वाली 23 ट्रेनों के संचालन में हुआ बदलाव, 52 ट्रेनें इस दिन रहेंगी निरस्त

Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे के बुढ़वल-सुढ़िया और मऊ स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है. दोहरी लाइन को चालू करने के लिए अब फ्री नॉन इंटरलॉकिंग होगा, जिसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे की गोरखपुर–लखनऊ रूट पर 7 से 25 अक्टूबर तक 52 ट्रेन में निरस्त रहेंगीं.

Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर लखनऊ रूट पर 7 से 25 अक्टूबर तक अलग-अलग दिन 52 ट्रेन निरस्त रहेंगी. पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका हैं. दोहरीकरण लाइन को चालू करने के लिए 7 से 15 अक्टूबर तक फ्री नान इंटरलॉकिंग और 16 से 19 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग होना है. वहीं 23 गाड़ियों का मार्ग बदलकर मनकापुर, अयोध्या और बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएंगी, जो ट्रेनें विलंब से चलेंगी. साथ ही 6 रास्ते में रोक कर चलाई जाएंगी. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने दी है.

गोरखपुर रूट की निरस्त होने वाले प्रमुख ट्रेनें

  • गोण्डा से 07 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05453 गोण्डा-सीतापुर अनारक्षित विशेष  निरस्त रहेगी.

  • सीतापुर से 07 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05459 सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष निरस्त रहेगी.

  • शाहजहॉपुर से 07 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05460 शाहजहॉपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष निरस्त रहेगी.

  • गोण्डा से 07 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05454 गोण्डा-सीतापुर अनारक्षित विशेष निरस्त रहेगी. 

  • सीतापुर से 08 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05092 सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष निरस्त रहेगी.

  • दरभंगा से 12 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 14 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 11 एवं 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.

  • न्यू जलपाईगुड़ी से 13 एवं 20 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.

  • सहरसा से 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • गोरखपुर से 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 14 एवं 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • बापूधाम मोतीहारी से 15 एवं 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • कटिहार से 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 05734 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 05733 अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.

  • गोरखपुर से 14 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • लखनऊ जं. से 14 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • छपरा कचहरी से 15 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • गोमतीनगर से 16 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • नकहा जंगल से 13 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • गोमतीनगर से 14 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • जयनगर से 16 से 25 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस  निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 15 से 19 अक्टूबर, तक चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस  निरस्त रहेगी.

  • जयनगर से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 23 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • ग्वालियर से 11 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • बरौनी से 12 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • रक्सौल से 16 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 17 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • गोरखपुर से 15 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • मैलानी से 16 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 12 एवं 19 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • सहरसा से 11 एवं 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • लखनऊ जं. से 16 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • पाटलीपुत्र से 16 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • ऐशबाग से 16 एवं 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • गोरखपुर से 17 एवं 19 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • गोमतीनगर से 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • कामाख्या से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • कामाख्या से 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • सहरसा से 19 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • न्यू जलपाईगुड़ी से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • ग्वालियर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • बलरामपुर से 19 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • अमृतसर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

  • सहरसा से 20 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

Also Read: UP News: यूपी पुलिस के 1306 मुख्य आरक्षी को मिली एसआई के पद पर पदोन्नति, देखें सूची
इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन

  • कटिहार से 13 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी.

  • अमृतसर से 14 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी.

  • बरौनी से 07 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी.

  • नई दिल्ली से 07 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी.

  • दरभंगा से 06 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी.

  • नई दिल्ली से 07 से 20 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी.

  • गोरखपुर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. यह गाड़ी गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी. इस गाड़ी का खलीलाबाद, बस्ती एवं मनकापुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है.  

  • गोरखपुर से 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. यह गाड़ी गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी तथा इस गाड़ी का खलीलाबाद, बस्ती एवं मनकापुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा.

  • मुजफ्फरपुर से 16 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. 

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 16 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी.

  • दरभंगा से 14, 17 एवं 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी.

  • नई दिल्ली से  17 एवं 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी. 

  • ओखा से 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी.

  • पनवेल से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर-बस्ती के रास्ते चलायी जायेगी.

  • पुणे से 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी.

  • कोचुवेली से 15 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी.

  • दरभंगा से 07 से 11 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलायी जायेगी.

  • अमृतसर से 06 से 13 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी.

  • कोचुवेली से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी.

  • जम्मूतवी से 17 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी.

  • यशवन्तपुर से 16 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 12592 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी.

  • छपरा से 11 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी.

  • मथुरा से 11 से 18 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी.

रि-शिड्यूलिंग ट्रेनों की लिस्ट

  • एर्नाकुलम से 06 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस एर्नाकूलम से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जा रही है एवं 13 अक्टूबर, 2023 को एर्नाकुलम से 03 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी.

  • कोचुवेली से 10 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस कोचुवेली से 01 घंटा 45 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी एवं 11 अक्टूबर, 2023 को कोचुवेली से 03 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी.

  • पनवेल से 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस पनवेल से 02 घंटे रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी.

  • गोरखपुर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी.

  • गोरखपुर से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 01 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी.

  • हावड़ा से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस हावड़ा से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी.

  • लालगढ़ से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 01 घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी. 

  • गोरखपुर से 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी.

  • दरभंगा से 14 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 22551 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 3 घंटा 15 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी.

Also Read: PHOTOS: गोरखपुर में मौजूद हैं भूतिया जगहें, सिर्फ तस्वीर देख कांप जाएगी रूह
रास्ते में रुक कर चलने वाली ट्रेनें

  • अहमदाबाद से 12 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी.

  • गोरखपुर से 16 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलायी जायेगी.

  • बरौनी से 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस गोण्डा में यात्रा समाप्त करेगी.

  • लखनऊ जं. से 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस गोण्डा से चलायी जायेगी.

  • हैदराबाद से 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी.

  • गोरखपुर से 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी गोमतीनगर से चलायी जायेगी.

रिपोर्ट– कुमार प्रदीप,गोरखपुर

Also Read: Indian Railways News: IRCTC ने लाया इंटरनेशनल टूर पैकेज, इतने रुपये में करें भूटान की यात्रा, जानें डिटेल्स

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें