ePaper

Gorakhpur News: सीएम सिटी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25000 किलोग्राम लहन और 350 लीटर कच्ची शराब बरामद

Updated at : 12 Nov 2021 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News: सीएम सिटी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25000 किलोग्राम लहन और 350 लीटर कच्ची शराब बरामद

Gorakhpur News: गोरखपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. विभाग ने छापा मारते हुए 25 हजार किलोग्राम लहन और 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की है.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना अंतर्गत अमरुतानी में दबिश दी. इस दौरान तकरीबन 25 हजार किलोग्राम लहन और 350 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया. आबकारी विभाग के द्वारा यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह तड़के 5 बजे आबकारी विभाग ने सूचना के आधार पर राप्ती नदी के किनारे राजघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले अमरुतानी में दबिश दी. इस दौरान आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा अरविंद मिश्रा, ज्ञान प्रताप सिंह और हृदय राम सहित कई आबकारी निरीक्षकों ने टीम बनाकर संयुक्त रूप से इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया.

Also Read: Gorakhpur News: कानपुर के व्यापारी की मौत मामले में गोरखपुर पहुंची CBI, इन स्थानों पर होगी जांच

आबकारी विभाग के द्वारा इस कार्रवाई को करने के लिए नगर निगम के सहयोग से दो जेसीबी भी लगवाई गई थी, ताकि बरामद की गई लहन और अवैध शराब को नष्ट किया जा सके. विभाग के द्वारा पिछले कई दिनों से इस प्रकार की कार्रवाई होती आ रही है, जिसने बरसात के बाद अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोड़ दी है.

Also Read: Gorakhpur News: नगर पंचायत अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बरसात के मौसम के खत्म होने के बाद राप्ती नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार फलने-फूलने शुरू हो जाते हैं. राजघाट, रामगढ़ ताल सहित अन्य थाना क्षेत्रों में नदी के किनारे अवैध शराब के व्यवसाय जोरों पर चलते हैं. ऐसे में आबकारी विभाग अपनी सूचना के आधार पर इन ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई में लगा हुआ है.

रिपोर्ट- अभिषेक पांडेय

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola