ePaper

गोरखपुर में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद ने भरा पर्चा, जीत के किये दावे

Updated at : 08 Feb 2022 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद ने भरा पर्चा, जीत के किये दावे

गोरखपुर में छठे चरण में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है. आज पांचवें दिन आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर आजाद ने पर्चा दाखिला किया है. वहीं ग्रामीण सीट के लिए सपा से विजय बहादुर यादव ने पर्चा दाखिला किया. पिपराइच सीट से समाजवादी पार्टी से अमरिंदर निषाद ने भी पर्चा दाखिला किया है.

विज्ञापन

गोरखपुर के नौ विधानसभाओं में आज मंगलवार को 19 प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा में अपना-अपना पर्चा दाखिल किया. 32 प्रत्याशी ने अपना पर्चा खरीदा. 5 दिनों में 39 प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा में पर्चा दाखिल किया. गोरखपुर कलक्ट्रेट में आज मंगलवार को 19 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है.

जिसमें प्रमुख चेहरों के रूप में मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद रावण, गोरखपुर ग्रामीण से सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अमरेंद्र निषाद ने नामांकन दाखिल किया. इस अवसर पर सभी प्रत्याशियों ने अपने जीत के दावे भी किए.

मीडिया से बात करते हुए भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात बहुत खराब है. गोरखपुर की जनता सांप्रदायिकता धर्म परिवारवाद से ऊपर उठकर हमें वोट करेगा. मीडिया से बात करते हुए चंद शेखर आजाद ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को अपनी मां के समान बताया.

वहीं गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी विजय बहादुर यादव ने कहा कि हम लोगों ने 5 साल विपक्ष में रहकर काम किया है, जब कोरोना काल था, तो हमने खाद्यान्न से लेकर ऑक्सीजन गैस तक मुहैया कराया. हम चौथा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और हमें हर क्षेत्र में भारी समर्थन मिल रहे हैं, जो हमारा रनर होगा उसकी जमानत जब्त होगी.

पिपराइच विधानसभा के सपा प्रत्याशी अमरेंद्र निषाद ने भी जीत का दावा किया है. मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा है, नौजवानों को रोजगार दिलाना, खेतों की सुरक्षा जो भाजपा के बिगड़ैल सांड खेतों में घूम रहे हैं. यह हमें निजात दिलानी है. हम विपक्ष में रहकर भी जनता के सुख दुख में साथ रहे, हमारा उद्देश्य है अपने क्षेत्र की सुरक्षा और विकास.

आपको बता दें कि आज कैम्पियरगंज से 3 पर्चा, सदर से 5, ग्रामीण से 9, चौरीचौरा 5, चिल्लूपार 2, पिपराइच 7, सहजनवा 1 पर्चे खरीदे गए. 5 दिनों में नौ विधानसभाओं में अब तक 39 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है और 252 प्रत्याशियों  या उनके प्रतिनिधि ने पर्चा खरीद  है.

रिपोर्ट – कुमार प्रदीप, गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola