BJP वाले कफन लेकर आए हैं 'सोनम वांगचुक के समर्थन में डिंपल यादव का तीखा वार'

सोनम वांगचुक के समर्थन में डिंपल यादव
UP News: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर BJP सरकार की कार्रवाई को तानाशाही बताया है. उन्होंने सोनम वांगचुक के समर्थन में सरकार पर तीखा हमला बोला.
UP News: नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अब सियासत भी तेज हो गई है. जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने का आरोप लगाते हुए इसे तानाशाही करार दिया.
डिंपल यादव ने एक्स पर किया पोस्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई के विरोध में डिंपल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि सोनम वांगचुक को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं. डिंपल यादव ने इसे तानाशाही बताया.
बीजेपी वाले सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं'
डिंपल यादव ने अपनी दूसरी पोस्ट में सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा कि बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं. जब शांतिपूर्ण आवाजों को दबाया जाता है, तो संविधान और लोकतंत्र को चोट पहुंचती है. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवाज दबाना देश की आत्मा को दबाने जैसा है.
नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर चल रहा आंदोलन
नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली, पेपर लीक मामलों की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है. इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी धरने के समर्थन में आए और उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी. इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरू किया था. धीरे-धीरे इसमें बड़ी संख्या में युवा भी जुड़ने लगे. हालांकि, आंदोलन की दिशा को लेकर भी सवाल उठाए गए. इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन के समर्थन में आए और उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी. हाल ही में डिंपल यादव धरना स्थल पर पहुंची थीं और उन्होंने सोनम वांगचुक से मुलाकात भी की थी.
डिंपल यादव ने एक्स पर किया पोस्ट
सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने धरना स्थल से अन्य लोगों को हटाने की कार्रवाई शुरू की.
इस कार्रवाई को लेकर डिंपल यादव ने शनिवार सुबह 8:13 बजे एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है. भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं. यह तानाशाही है." इसके कुछ देर बाद सुबह 8:46 बजे उन्होंने एक और पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने लिखा, "बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं. जब शांतिपूर्ण आवाजों को दबाया जाता है, तो संविधान और लोकतंत्र भी आहत होते हैं. सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवाज दबाना, देश की आत्मा को दबाना है.
सोशल मीडिया पर तेज हुई सियासी बहस
डिंपल यादव के इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. उनके बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.
Also Read: जनता अंधेरे में तो आधी रात पावर हाउस पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अफसरों की लगाई क्लास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










