ॐ नरेंद्र मोदी नमः का जाप कर बोले कार्यकर्ता- अब होगा चमत्कार! UP के बलिया में अनोखा प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी की तस्वीर को आगे रखकर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता सागर सिंह राहुल

UP News: बलिया के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर खराब है. इस समस्या के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के सामने 'ॐ नरेंद्र मोदी नमः' का जाप किया.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में खराब पड़े डीप फ्रीजर को लेकर अनोखा विरोध-प्रदर्शन चर्चा में है. सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखकर ‘ॐ नरेंद्र मोदी नमः’ का जाप किया. प्रदर्शनकारियों ने इसे खराब डीप फ्रीजर को जल्द दुरुस्त कराने की मांग से जोड़ते हुए प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास बताया.

विज्ञापन

वीडियो में किए गए दावे को बनाया प्रदर्शन का आधार

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, एक वीडियो में डॉ. राजन सिंह द्वारा ‘ॐ नरेंद्र मोदी नमः’ का जाप करने से चार दिन में चमत्कार और आर्थिक लाभ होने का दावा किया गया है. इसी कथित दावे को आधार बनाकर कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस में खराब पड़े डीप फ्रीजर के जल्द ठीक होने की उम्मीद में जाप किया. सागर सिंह राहुल ने कहा कि यदि जाप से चमत्कार होने का दावा किया जा रहा है तो इसी उम्मीद के साथ यह प्रदर्शन किया गया है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अगले चार-पांच दिनों में पोस्टमार्टम हाउस के सभी खराब डीप फ्रीजर ठीक हो जाएंगे.

खराब डीप फ्रीजर को लेकर उठे सवाल

विक्रांत सिंह हैप्पी ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में डीप फ्रीजर का खराब होना गंभीर समस्या है. शवों को सुरक्षित रखने के लिए इन उपकरणों का दुरुस्त रहना जरूरी है. उन्होंने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर खराब उपकरणों को ठीक कराने की मांग की.

जाप के जरिए प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि पोस्टमार्टम हाउस की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है. पीएम मोदी की तस्वीर के सामने जाप के इस अनोखे तरीके ने स्थानीय स्तर पर लोगों का ध्यान खींचा है. अब देखना होगा कि प्रदर्शन के बाद पोस्टमार्टम हाउस के खराब डीप फ्रीजर को दुरुस्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है.

यह भी पढ़ें: UP Onion Price: प्याज फिर रुलाएगा या सरकार की ‘कांदा एक्सप्रेस’ देगी राहत, जानें दाम बढ़ने की वजह और पूरा हिसाब


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola