सीएम योगी ने कुशीनगर को दी 525 करोड़ की सौगात, 464 विकास परियोजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर

Updated:
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 525 करोड़ रुपये से अधिक की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना है. इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ.

विज्ञापन

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचे. जहां पर मुख्यमंत्री ने जिले को लगभग 525 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इस अवसर पर वह कुल 464 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं और पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

टेकुआटार हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक तय था कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले टेकुआटार स्थित हेलीपैड पर पहुंचें. वहां से कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री रामकोला, हाटा और कुशीनगर सदर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है.

464 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान कुल 464 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर वह जिले के विकास को नई दिशा देने का संदेश दी. लगभग 525 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इन परियोजनाओं को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लागू किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को विभिन्न विकास कार्यों का लाभ मिलेगा.

जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान वह सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर अपने विचार रखें. जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का कुशीनगर दौरा लगभग एक घंटे का रहा, जिसमें सभी निर्धारित कार्यक्रम समयबद्ध तरीके से संपन्न हुए.

गोरखपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे कुशीनगर

मुख्यमंत्री सुबह गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर से कार द्वारा रवाना हुए और एमपी पॉलिटेक्निक, गोरखपुर के हेलीपैड पहुंचें. वहां से वह राजकीय हेलीकॉप्टर के माध्यम से कुशीनगर के लिए प्रस्थान किए. टेकुआटार हेलीपैड पर पहुंचने के बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल गए, जहां जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.

कार्यक्रम के बाद गोरखपुर पहुंचे

सभी निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा टेकुआटार हेलीपैड के लिए रवाना हुए. वहां से वह राजकीय हेलीकॉप्टर के जरिए गोरखपुर लौट गए. मुख्यमंत्री का पूरा दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया गया.

यह भी पढ़ें: यूपी में 3 घंटे बाद गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया इन जिलों में अलर्ट


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola