यूपी में फिर हुई हैवानियत! लड़की को अगवा कर 5 युवकों ने किया मिलकर गैंगरेप, बेहोशी की हालत में देख भागे

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर सदर के पास गांव में एक 21 वर्षीय युवती के साथ 5 युवकों ने मिलकर बलात्कार किया है इसके बाद जब युवती बेहोश हो जाती है तो दरिंदे छोड़ भागते है…..

विज्ञापन

यूपी के हमीरपुर सदर कोतवाली के पास एक गांव में 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने बताया है की रात में हम अपने घर से शौच के लिए बाहर निकले थे तभी रास्ते में पांच युवकों ने मुझे जबरन उठा लिया. और खेत में ले जाकर सब ने मिलकर मेरे साथ बलात्कार किया. फिलहाल पुलिस ने दो अज्ञात एवं तीन आरोपियों के नाम से मुकदमा दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

पीड़िता के पिता के अनुसार बेटी रात तकरीबन 10:00 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली थी उसके बाद काफी देर तक जब बेटी घर नहीं आई तो फिर हम सब बेटी को ढूंढने बाहर निकले. ढूंढते ढूंढते गांव के ही खेत में बेटी बेहोशी की हालत में मिली. इसके बाद जब बेटी को होश आया तो काफी डरी सहमी थी लेकिन उसके पिता के पूछने के बाद बेटी ने पूरी वारदात अपने पिता को बताई. उसके पिता ने बताया की दो आरोपी घर के ही पास के दोनों सगे भाई हैं. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola