बरेली में सैलरी मांगने पर गनर को कमरे में बंद कर पीटा, फिर चाकू से गोदा, खुसरो मेमोरियल पीजी कॉलेज के चेयरमैन पर FIR

Updated:
विज्ञापन

धारदार हथियार की सांकेतिक तस्वीर

बरेली के खुसरो मेमोरियल पीजी कॉलेज के चेयरमैन पर गनर ने गंभीर आरोप लगाए हैं. वेतन मांगने पर गनर को कमरे में बंद कर पीटा गया और चाकू से हमला किया गया. एसएसपी के आदेश पर चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है.

विज्ञापन

UP Crime News: बरेली के सीबीगंज स्थित खुसरो मेमोरियल पीजी कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी पर उनके ही गनर ने मारपीट और चाकू से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है. गनर का कहना है कि पांच महीने का बकाया वेतन मांगने पर उसे कमरे में बंद कर पीटा गया. एसएसपी के आदेश पर चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. सीबीगंज के शिवनगर कॉलोनी निवासी योगेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह 1 मार्च 2026 से 22 अगस्त 2026 तक खुसरो मेमोरियल पीजी कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी (निवासी खान मार्केट, शास्त्रीनगर, प्रेमनगर) के यहां गनर था. उसकी मासिक सैलरी 28 हजार रुपये तय हुई थी.

विज्ञापन

वेतन मांगने पर पहले पीटा, फिर चाकू से किया हमला

योगेश के मुताबिक, एक महीना पूरा होने पर जब उसने वेतन मांगा तो चेयरमैन टालमटोल करते रहे. पांच महीने बीतने के बाद भी सैलरी नहीं मिली. 21 अगस्त को उसने जहानाबाद स्थित खुसरो डिग्री कॉलेज में चेयरमैन से 1,60,533 रुपये का बकाया मांगा, लेकिन भुगतान नहीं किया गया. आरोप है कि 22 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे वह सीबीगंज स्थित खुसरो कॉलेज पहुंचा. वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, इसके बाद उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई. घास काटने वाले चाकू से भी हमला किया गया, जिससे उसका एक हाथ जख्मी हो गया.

लड़कियों से झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे लड़कियों से झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी गई. किसी तरह वह वहां से निकलकर जान बचाने में कामयाब रहा. पीड़ित पहले सीबीगंज थाने पहुंचा, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने एसएसपी से गुहार लगाई. एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, खुसरो डिग्री कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. योगेश गुप्ता की सैलरी का कोई बकाया नहीं है और न ही उन्होंने उसके साथ मारपीट की है. सीबीगंज थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: UP के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेत्री को झाड़ू से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा, मारपीट का VIDEO वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola