ePaper

UP Election: अलीगढ़ के 3134 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, वोट देने से पहले जान ले ये जरुरी बातें

Updated at : 09 Feb 2022 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election: अलीगढ़ के 3134 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, वोट देने से पहले जान ले ये जरुरी बातें

UP Election: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अलीगढ़ में 10 फरवरी को मतदान होना है. इसको लेकर पोलिंग पार्टियां ईवीएम, वीवीपेट, सीयू, पोलिंग बस्ता लेकर बूथों पर पहुंच गईं हैं.

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम, वीवीपेट, सीयू, पोलिंग बस्ता लेकर बूथों पर पहुंच गईं हैं. अलीगढ़ में 3134 बूथों पर 27.65 लाख मतदाता 7 विधायकों को चुनेंगे.

3134 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

बारिश के मौसम के बावजूद पोलिंग पार्टियां अलीगढ़ के धनीपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम से ईवीएम, वीवीपेट, सीयू, पोलिंग बस्ता लेकर के 1631 मतदान केंद्रों के 3134 बूथों पर पहुंची. अलीगढ़ में कोरोना के चलते 17 सहायक बूथ भी बनाए गए हैं. जनपद में 1830 मतदाताओं में से 1592 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं. अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं में 3134 ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा.

बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगी पोलिंग पार्टी

पोलिंग पार्टी अपने-अपने बूथ पर पहुंच कर ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट को सुबह समय से कनेक्ट करके रखेगी. पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ पी 1, पी 2, पी 3 मतदान अधिकारी एक बूथ पर ड्यूटी पर रहेंगे. पोलिंग पार्टी रात्रि में बूथ पर ही रहेंगी. सुबह मतदान के समय 7 बजे से पहले ही ईवीएम की पूरी यूनिट को कनेक्ट कर तैयार किया जाएगा.

Also Read: UP Chunav 2022: विजय बहादुर यादव की संपत्ति पिछले पांच सालों में हुई दोगुनी, दर्ज हैं इतने मुकदमे
7 विधानसभाओं में हैं 35 पिंक बूथ

अलीगढ़ की 7 विधानसभा में 35 पिंक बूथ बनाए गए हैं, यानी कुल 35 पिंक बूथ बने हैं. पिंक बूथ पर महिलाओं को वोट डालने की सुविधा होगी. पिंक बूथ पर ड्यूटी पर और सुरक्षा में महिलाएं ही तैनात रहेंगी. पिंक बूथ गुलाबी रंग के गुब्बारों, रिबन, परदों से सजा हुआ होगा. पिंक बूथ के साथ हर क्षेत्र में 4 दिव्यांग और 7 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं.

Also Read: वाराणसी में SST टीम पर गिरी गाज,CDPO-SI समेत 8 गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान जब्त साढ़े 4 लाख नहीं किया था जमा

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola