ePaper

Aligarh News: बिना सैलरी 7 महीने से सुरक्षा ड्यूटी कर रहे गार्डों का फूटा गुस्सा, कही ये बात

Updated at : 14 Feb 2022 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: बिना सैलरी 7 महीने से सुरक्षा ड्यूटी कर रहे गार्डों का फूटा गुस्सा, कही ये बात

कासिमपुर पावर हाउस के हरदुआगंज तापीय परिसर की सुरक्षा कर रहे गार्डों को पिछले 7 महीने से वेतन नहीं मिला है. जिसके बाद आज परेशान हुए गार्डों का गुस्सा फूटा और जमकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Aligarh News: कासिमपुर पावर हाउस के हरदुआगंज तापीय परिसर की सुरक्षा कर रहे गार्डों में आज आक्रोश देखने को मिला, इनको पिछले 7 महीने से सैलरी नहीं मिली है. सैलरी के लिए गार्ड हर रोज जीएम कार्यालय के बाहर चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद उनका सुनने वाला कोई नहीं है. जिसके बाद आज परेशान हुए गार्डों का गुस्सा फूटा और जमकर प्रदर्शन किया.

62 गार्डों का 7 महीने से नहीं मिला वेतन

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के सुरक्षा इंचार्ज जसवीर सिंह कुशवाह ने प्रभात खबर को बताया कि हरदुआगंज तापीय परियोजना परिसर की सुरक्षा में लगे हुए उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के 62 गार्डों को अंतिम बार वेतन जून 2021 में मिला था, उसके बाद आज 7 महीने गुजर गए वेतन नहीं मिला. सभी गार्ड लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं. वेतन इतने लंबे समय से ना मिलने के कारण, गार्डों को आर्थिक तंगी का शिकार होना पड़ रहा है. जीएम कार्यालय के चक्कर काटते काटते परेशान हैं, लेकिन कोई निराकरण नजर नहीं आ रहा है.

2008 से रोक रहे कोयले की चोरी

विगत 2008 से हरदुआगंज स्टेशन से हरदुआगंज तापीय परियोजना की ओर आने वाली कोयले की रैकों से उतरने वाले कोयले एवं परियोजना परिसर से होने वाली चोरियों पर अकुंश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम को सुरक्षा के लिए 62 गार्डों को तैनात किया था. 62 गार्ड़ो की टीम चैबीस घंटे शिफ्ट के हिसाब से उनकी डयूटी परियोजना परिसर एवं आने वाली कोयले की रैकों पर लगी हुई है.

Also Read: UP Election 2022: ईवीएम को लेकर अलीगढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव ने मांगी 6 सूचनाएं, देखें सवाल
जल्दी ही मिलेगा वेतन, जीएम ने दिया आश्वासन

हरदुआगंज तापीय परियोजना के जीएम सुनील कुमार सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि वेतन के लिए फंड का अप्रूवल ना होने से परेशानी आ रही है, जल्दी फंड आते ही वेतन मिलेगा. बताया जा रहा है कि जेम पोर्टल पर ठेके में कमी को लेकर गार्डों का वेतन इतने लम्बे समय से नहीं मिला.

Also Read: UP Election 2022: ईवीएम में गड़बड़ी का संदेह, अलीगढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola