भारत में अब शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, बियर और वाइन के दाम होंगे सस्ते

Updated:
विज्ञापन
भारत में अब शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, बियर और वाइन के दाम होंगे सस्ते

ALCOHOL: बढ़ती गर्मियों में बियर पीने के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब भारत में मिलने वाली ब्रिटेन की बियर ब्रांड्स भारत में पहले के मुताबिक काफी सस्ते दामों में मिल सकेगी. क्योंकि,भारत और ब्रिटेन देश के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद ब्रिटेन की बियर पर टैक्स में 75 प्रतिशत की छूट दी गई है. इससे भारत में बियर के शौक रखने वालों को ब्रिटेन की बियर पर 75 प्रतिशत की कमी देखने को मिलेगी. बल्कि ब्रिटेन निर्मित स्कॉच व्हिस्की पर भी टैक्स शुल्क कम कर दिया है, जिससे इसके भी दामों में बेहद कमी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

ALCOHOL: ब्रिटेन और भारत देश के बीच हाल ही में संपन्न हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत भारतीय उपभोक्ताओं को ब्रिटिश व्हिस्की और वाइन बेहद कम दामों पर मिल सकेगी.इस ऐतिहासिक समझौते में भारत देश ने ब्रिटिश शराब पर लगने वाले आयात शुल्क को चरणबद्ध तरीके से कम करने पर सहमति जाहिर की है, जिससे आने वाले दिनों में इन उत्पादों की कीमतों में उल्लेखनीय भारी गिरावट देखने को मिल सकेगी.

व्हिस्की और बियर शुल्क में कटौती

वर्तमान समय में भारत में ब्रिटिश व्हिस्की पर 150% आयात शुल्क लगाया जाता है. इस नई प्रणाली के तहत यह शुल्क आगामी दस वर्षों में घटाकर 40% तक कर दिया जाएगा. इससे स्कॉच व्हिस्की जैसे ब्रांड्स की कीमतों में बेहद कमी नज़र आएगी, जिससे भारतीय उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा. स्कॉच व्हिस्की एसोसिएशन का अंदेशा है कि इस समझौते से भारत में स्कॉच की बिक्री कई गुना बढ़ सकती है.

वाइन और अन्य शराब पर पड़ेगा प्रभाव

फिलहाल वाइन पर शुल्क कटौती की सटीक जानकारी अभी सामने निकल कर नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञों की टीम का कहना है कि मेट्रो सिटीज शहरों में वाइन की मांग में 12% से 15% इजाफा देखने को मिल सकता है. इससे वाइन उद्योग को भी काफी लाभ पहुंचेगा.

भारतीय शराब उद्योगों की प्रतिक्रिया

भारतीय शराब निर्माताओं ने सरकार से अनुरोध किया है कि आयात शुल्क में कटौती चरणबद्ध तरीके से करी जाए ताकि भारतीय घरेलू उद्योग की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके. और उन्होंने यह भी मांग रखी है कि भारतीय उत्पादों को ब्रिटेन में भी बेहतर बाजार में इजाफा मिले.

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार (FTA) समझौते का परिणाम

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार (FTA) समझौते के तहत ब्रिटिश व्हिस्की और वाइन की कीमतों पर संभावित कमी आने से भारतीय उपभोक्ताओं को सीधा इसका लाभ पहुंचेगा. फिलहाल भारतीय घरेलू शराब उद्योग के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार को सही रणनीति बनानी पड़ेगी.

विज्ञापन
Abhishek Singh

लेखक के बारे में

By Abhishek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola