ताज सुरक्षा कर्मियों की आवभगत से गदगद हुईं विदेशी पर्यटक डेनिस विलियम, फतेहपुर सीकरी की घटना को भूल गईं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2023 12:44 AM
फतेहपुर सीकरी स्मारक में बुधवार को एक विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता हुई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है. इस घटनाक्रम से दुखी हुई महिला पर्यटक गुरुवार सुबह ताजमहल देखने पहुंची तो ताज सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने विदेशी महिला पर्यटक की ऐसी आवभगत की, कि वह बुधवार की घटना को भूल गईं.
आगरा. आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में बुधवार को एक विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता की गई. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ इस घटनाक्रम से दुखी हुई महिला पर्यटक गुरुवार सुबह ताजमहल देखने पहुंची. तो ताज सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने विदेशी महिला पर्यटक की ऐसी आवभगत की, कि वह कल के पूरे मामले को भूल गई. और जब आगरा से वापस लौटी तो कहा कि अब मैं देश की एक अच्छी तस्वीर अपने जहन में लेकर वापस लौट रही हूं. आगरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के साथ-साथ कई अन्य स्मारकों का दीदार करने के लिए तमाम देसी विदेशी पर्यटक आगरा पहुंचते हैं. बुधवार को भी इसी तरह अमेरिकी महिला पर्यटक डेनिस विलियम अपने दो साथी और गाइड के साथ फतेहपुर सीकरी स्मारक का दीदार करने पहुंची थी. लेकिन फतेहपुर सीकरी स्थित सीएनजी बस पार्किंग स्थल पर टिकट क्लर्क ने महिला पर्यटक से अभद्रता की. जिससे वह काफी दुखी हुई और उसने इसकी शिकायत दीवान ए आम स्थित टिकट विंडो पर की. इसके बाद एएसआई के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह ने आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया.
आगरा : के फतेहपुर सीकरी स्मारक में सीएनजी बस पार्किंग को आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जाता है. और उनकी तरफ से ही तैनात टिकट क्लर्क अलीम कुरेशी द्वारा महिला पर्यटक के साथ अभद्रता की गई थी. जिस मामले में शिकायत के बाद एसीपी तक सुरक्षा अरीब अहमद ने इस मामले की जांच कराई और टिकट क्लर्क अलीम कुरेशी, कैंटीन संचालक धर्मवीर और पार्किंग प्रभारी रोहित शर्मा को थाने बुलाकर पूछताछ भी की गई थी. एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि बाहर से आने वाले विदेशी पर्यटकों को हमारे देश की एक अच्छी तस्वीर देखने को मिले. इसके लिए हमारी सुरक्षा टीम पूरा ध्यान रखती है. फतेहपुर सीकरी में अमेरिकी महिला पर्यटक से अभद्रता के मामले में थाना फतेहपुर सीकरी में आरोपी टिकट क्लर्क अलीम कुरेशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है.
एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि फतेहपुर सीकरी की घटना से विदेशी महिला पर्यटक काफी आहत थी. गुरुवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच महिला पर्यटक डेनिस विलियम अपने दो अमेरिकी मित्रों व गाइड के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची थी. ऐसे में हमारी सुरक्षा टीम ने उनको ताजमहल पर बड़े अच्छे तरीके से रिसीव किया और उनके साथ ताजमहल के अंदर जाकर उन्हें भ्रमण भी कराया. जब तक महिला पर्यटक ताजमहल में रही हमारी सुरक्षा टीम भी उनके साथ मौजूद रही. इससे महिला पर्यटक को काफी सुखद एहसास हुआ. उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी में जो घटना मेरे साथ हुई. उसके बाद मुझे काफी दुखद एहसास हुआ था. लेकिन आज सुरक्षा टीम द्वारा मेरा स्वागत किया गया और बड़े अच्छे तरीके से मुझे ताजमहल का भ्रमण कराया गया. इससे मैं काफी खुश हूं. और अब मैं यहां से कुछ अच्छी यादें अपने साथ लेकर जा रही हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










