LPG उपभोक्ताओं को सात दिन की मोहलत, अगर ये काम नहीं कराया तो बंद हो सकती है सिलिंडर बुकिंग
केवाईसी नहीं कराया तो बंद हो सकती है सिलिंडर बुकिंग
आगरा में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. ई-केवाईसी कराने की समय सीमा को सात दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें.
LPG e-KYC Verification : आगरा में रसोई गैस कनेक्शनों के सत्यापन के लिए चल रही ई-केवाईसी प्रक्रिया की समय सीमा को सात दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है. यह फैसला उन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अभी तक अपने कनेक्शन का सत्यापन नहीं कराया है. निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी नहीं कराने पर संबंधित कनेक्शनों की सिलिंडर बुकिंग सुविधा निलंबित हो सकती है.
13.57 लाख एलपीजी कनेक्शन, 1.47 लाख का ई-केवाईसी बाकी
जिले में कुल 13.57 लाख एलपीजी कनेक्शन धारक हैं. इनमें से अब तक 12.10 लाख से अधिक उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं, जबकि 1.47 लाख उपभोक्ताओं ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है. ई-केवाईसी नहीं होने के कारण इन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर सिलिंडर बुकिंग की सुविधा निलंबित होने का गंभीर संकट मंडरा रहा था. उपभोक्ताओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया को एक सप्ताह का विस्तार दिया गया है.
सात दिन में पूरा करना होगा सत्यापन
समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद अब ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सात दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है. इस अवधि में उन्हें अपने एलपीजी कनेक्शन का सत्यापन पूरा कराना होगा. निर्धारित सात दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद जिन खातों की ई-केवाईसी लंबित रहेगी, उनके लिए सिलिंडर बुकिंग में परेशानी हो सकती है.
गैस एजेंसी या ऑनलाइन करा सकते हैं ई-केवाईसी
एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नारायण सिंह ने बताया कि सभी 1.47 लाख शेष उपभोक्ता अगले सात दिनों के भीतर अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करा लें. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित सात दिनों की समय सीमा समाप्त होने के बाद जिन खातों की ई-केवाईसी लंबित रहेगी, उन्हें भविष्य में सिलिंडर बुक कराने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा.
Also Read : जिसके साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का किया वादा, उसी से कराने लगा देह व्यापार, दहेज के लिए पति बना हैवान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए